ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
विदेश

अनवर उल हक होंगे पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस्तीफे के बाद फैसला

इस्लामाबाद।nपाकिस्तान में नेशनल असेंबली भंग हो गई है। जिसके बाद राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है। इस बीच विपक्ष के निवर्तमान नेता राजा रियाज ने कहा कि अनवर उल हक काकर को देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। पीएमओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और नेशनल असेंबली में निवर्तमान विपक्षी नेता राजा रियाज ने अनवर उल हक को केयरटेकर पीएम के रूप में नियुक्त करने के संबंध में राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को सलाह भेजी है। इसके तुरंत बाद, राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 224ए के तहत सलाह पर अपनी सहमति दे दी।

राजा रियाज ने की शहबाज से मुलाकात

इससे पहले शहबाज शरीफ से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री आवास के बाहर मीडिया से बातचीत में राजा रियाज ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हमने पहले तय किया था कि कार्यवाहक पीएम एक छोटे प्रांत और गैर-विवादास्पद व्यक्तित्व वाला होना चाहिए। हमारा उद्देश्य छोटे प्रांतों में अभाव की भावना को दूर करना था।

मैंने सुझाया था नाम- राजा रियाज

राजा रियाज ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने यह नाम दिया था और प्रधानमंत्री ने इस नाम पर सहमति दे दी। अनवल उल हक कल (रविवार) को शपथ लेंगे।’ रियाज ने कहा कि आज (शनिवार) पीएम शहबाज के साथ उनकी बैठक में कार्यवाहक कैबिनेट पर चर्चा नहीं हुई।

कौन हैं अनवर उल हक काकर?

अनवर उल हक काकर को 2018 में बलूचिस्तान से एक स्वतंत्र सीनेटर के रूप में चुना गया था। उनका कार्यकाल मार्च 2024 में समाप्त होगा। उन्होंने प्रवासी पाकिस्तानियों और मानव संसाधन विकास पर सीनेट की स्थायी समिति के अध्यक्ष और व्यापार सलाहकार समिति, वित्त और राजस्व, विदेशी मामलों और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के सदस्य के रूप में काम किया। काकर ने 2018 में गठित बलूचिस्तान अवामी पार्टी के लिए संसदीय नेता की भूमिका निभाई। उन्होंने पांच साल की लंबी अवधि तक इस जिम्मेदारी को संभाला।

Related Articles

Back to top button