ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
देश

UP की पुलिस व्यवस्था में भारी बदलाव, योगी सरकार ने किया 22 IPS अधिकारियों का तबादला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की पुलिस व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन करते हुए 22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकार ने सोमवार देर रात कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत वरिष्ठ अफसरों का स्थानांतरण कर दिया। कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आलोक सिंह को इसी पद पर मेरठ परिक्षेत्र में नई तैनाती दी गई है। उनकी जगह प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल को कानपुर भेजा गया है। कुंभ मेला प्रयागराज में तैनात रहे पुलिस उपमहानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह को प्रयागराज परिक्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया है।

पीएसी मध्य जोन लखनऊ के पुलिस महानिरीक्षक ए. सतीश गणेश को आगरा परिक्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर सहारनपुर के पुलिस महानिरीक्षक शरद सचान को लखनऊ भेजा गया है। गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल को सहारनपुर परिक्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। पीएसी सेक्टर मेरठ में तैनात पुलिस उपमहानिरीक्षक दीपक कुमार और चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अनिल कुमार राय की तैनाती में अदला-बदली कर दी गई है। आगरा के पुलिस उपमहानिरीक्षक लव कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं) बनाया गया है।

मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राम कुमार को पीएसी मध्य जोन लखनऊ में इसी पद पर भेजा गया है। मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद में नई तैनाती दी गई है। वहीं, रेलवे (आगरा) के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव को सुधीर के स्थान पर मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति पर तमिलनाडु से आए तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित को 35 वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ का सेनानायक बनाया गया है। साइबर क्राइम शाखा लखनऊ में पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान को कासगंज का पुलिस कप्तान बनाया गया है। वह अशोक कुमार का स्थान लेंगे, जिन्हें 9 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के सेनानायक पद पर नई तैनाती दी गई है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध आईपीएस अफसर डॉक्टर सतीश कुमार को लखनऊ साइबर क्राइम शाखा में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी को छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ में सेनानायक पद पर नई तैनाती दी गई है। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अजय साहनी को मेरठ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार को 43 वीं वाहिनी पीएसी एटा का सेनानायक नियुक्त किया गया है। चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज के सेनानायक बबलू कुमार को आगरा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, संत कबीर नगर में पुलिस अधीक्षक रहे आकाश तोमर को बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक पद पर नई तैनाती दी गई है। अमरोहा में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह को संत कबीर नगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button