ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

FICCI सम्मेलन में पीएम मोदी ने किया कृषि कानून का जिक्र, बोले- किसानों की अड़चनें होंगी दूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि इस साल इतने उत्तर चढ़ाव से देश और दुनिया गुजरी है कि कुछ वर्षों बाद जब हम कोरोना काल को याद करेंगे तो शायद यकीन ही नहीं आएगा। लेकिन अच्छी बात ये रही कि जितनी तेजी से हालात बिगड़े, उतनी ही तेजी के साथ सुधर भी रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) की 93वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस दौरान उन्होंने कृषि  कानून का भी जिक्र किया। मोदी के संबोधन की मुख्यें बातें इस प्रकार:-‘

किसानों की बढ़ेगीआमदनी 

  •  नए कृषि कानून से किसानों की अड़चनें दूर होंगी ।
  • नए कृषि कानून से किसानों की आमदनी बढ़ेगी।
  • कृषि से जुड़ी चीजों की सारी दीवारें हटा रहे हैं
  • पिछले 6 वर्षों में भारत ने भी ऐसी ही सरकार देखी है, जो सिर्फ और सिर्फ 130 करोड़ देशवासियों के सपनों को समर्पित है।
  • जो हर स्तर पर देशवासियों को आगे ले जाने के लिए काम कर रही है।

इस साल दुनिया ने बहुत कुछ देखा

  • हम लोगों ने 20-20 के मैच में तेजी के साथ बहुत कुछ बदलते देखा है। लेकिन 2020 के इस वर्ष ने सभी को मात दे दी है।
  • इस महामारी के समय भारत ने अपने नागरिकों के जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, ज्यादा से ज्यादा लोगों का जीवन बचाया।
  • आज इसका नतीजा देश भी देख रहा है और दुनिया भी देख रही है।
  • कोरोना से बिगड़े हालात में अब तेजी से सुधार आ रहा है।

भारत ने एकजुट होकर किया काम

  • भारत ने जिस तरह बीते कुछ महीनों में एकजुट होकर काम किया, नीतियां बनाई, निर्णय लिए हैं, स्थितियों को संभाला है ।
  • उसने पूरी दुनिया को चकित करके रख दिया है।
  • देश का प्रत्येक नागरिक ‘लोकल के लिए वोकल’ होकर काम कर रहा है।
  • आत्मनिर्भर भारत को सफल बनाने की दिशा में हो रहा काम।
  • देश ने संकट के समय जो सीखा उसने भविष्य के संकल्पों को और दृढ़ किया।

Related Articles

Back to top button