ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
देश

वापिस भारत आ सकता है माल्या, लंदन कोर्ट में सुनवाई आज

विजय माल्या एक ऐसा नाम जो भारतीय बैंको को करोड़ो का चूना लगा के विदेश में छुपा बैठा है। भगोड़े विजय माल्या को भारत वापस लाने के लिए एजेंसियां काफी दिनों से मशक्कत कर रही हैं, ऐसे में उनकी कोशिश है कि माल्या को जल्द से जल्द लाया जा सके। जानकारी अनुसार भारतीय बैंकों के 9 हज़ार करोड़ रुपये लेकर फरार शराब के बड़े कारोबारी विजय माल्या के मामले की मंगलवार को सुनवाई होनी है।

लंदन हाईकोर्ट मंगलवार को यह तय करेगी कि विजय माल्या के खिलाफ प्रत्यर्पण का जो आदेश जारी हुआ है, उसे रद्द किया जाए या नहीं। अगर विजय माल्या की ये अपील खारिज हो जाती है तो उसे अगले 28 दिनों के अंदर भारत लाया जा सकता है। भारतीय समयानुसार ये सुनवाई मंगलवार दोपहर तीन बजे होगी।

आपको बता दें कि भारत के बैंकों से धोखाधड़ी के मामले में आरोपी विजय माल्या जांच के दौरान ही मार्च 2016 में लंदन भाग गया था। विजय माल्या को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार और भारतीय जांच एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन अभी तक सफल नहीं हो पाईं। दिसंबर 2018 में लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने माल्या को भारत भेजने का फैसला सुनाया था। एजेंसियां काफी दिनों से मशक्कत कर रही हैं तांकि विजय माल्या को भारत वापस लाया जाए। वे उसे जल्द से जल्द भारत लाने की कोशिश में हैं। विजय माल्या ने प्रत्यर्पण को लेकर अपील की है, लेकिन अगर ये अपील रद्द भी होती है तो उसके पास अंतरराष्ट्रीय कोर्ट या फिर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग जाने का रास्ता होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button