ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
देश

बिना हेलमेट वाले हो जाए सावधान, अब पुलिस वालों के भी काटे जा रहे चालान

जौनपुरः उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हेलमेट नहीं लगाने पर चार पुलिसकर्मियों समेत 19 सरकारी कर्मचारियों का चालान काटा गया।

पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने मंगलवार को यहां कहा कि सड़क सुरक्षा के तहत आम जनमानस को जागरुक किया जा रहा है जब भी वह अपने दोहिया वाहन पर चले तो हेलमेट लागकर ही चले। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में चार पुलिस कर्मियों समेत 19 सरकारी कर्मचारियों का चालान किया गया। इसके अलावा 60 से अधिक लोगो को चेतावनी देकर छोड़ा गया।

उन्होंने बताया यातयात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन  प्रयास कर रहा है। जिससे कि आम जनमानस यातयात नियमों का पालन करे। सड़क पर चलने वाले दो पहिया वाहन चालक को शासन ने हेलमेट लगाने और चार पहिया वालो को सीट बेल्ट लगाने का सख्त निर्देश दिये है। लेकिन प्रशासन के लाख कोशिशों के बाद भी आम लोग हेलमेट लगाने को तैयार नहीं है। जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालित करने वालो को भी निर्देश दिया है कि अगर कोई दो पहिया वाहन चालक ने हेलमेट नहीं लगाया  तो उसे पेट्रोल नहीं दे। मिश्र ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने के कारण यहां हादसों को बढ़ावा मिलता है,वहीं यातायात व्यवस्था पर ही इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने हाल ही में लखनऊ में हेलमेट नहीं पहनने वाले कई पुलिसकर्मियों का ई-चालान किया था। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को हेलमेट पहने की हिदायत भी दी थी। सरकार ने सभी पेट्रोल पम्प मालिकों को हेलमेट नहीं पहनने वालों को पेट्रोल नहीं देने के पहले ही निर्देश दे रखे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button