ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में होगी आम आदमी पार्टी की एंट्री, सपा-बसपा और भाजपा को मिलेगी चुनौती

नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएगी। इसकी घोषणा खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान की। इससे पहले AAP उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी सभी सीटों पर उम्मीदवारों की उतारने का एलान कर चुकी है। अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2020 में चुनाव लड़ने का एलान अरविंद केजरीवाल का बड़ा और अहम फैसला माना जा रहा है।

डिजिटल पत्रकार वार्ता में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के मुखिया व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली में मुफ्त बिजली, पानी मिल रहा है और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकती हैं। अच्छे कॉलेज मिल सकते हैं तो ये सब उत्तर प्रदेश में क्यों नही मिल सकता है? उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि कौन रोक रहा है उत्तर प्रदेश में इसे? उन्होंने कहा कि इसे भ्रष्ट नेता और गंदी राजनीति रोक रही है। अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों हमें एक बार मौका दीजिए। मैं विश्वास दिलाता हूं कि उत्तर प्रदेश को भी बेहतर करके दिखा दूंगा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी यूपी में पंचायत चुनाव लड़ेगी। इतना ही नहीं, चुनाव को गंभीरता से लेते हुए  आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को इन चुनावों का पर्यवेक्षक घोषित किया है।

उत्तर प्रदेश में कई सालों से सक्रिय हैं AAP नेता संजय सिंह

लगातार 3 बार एतिहासिक जीत के साथ दिल्ली में सत्ता हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी अब उत्तर प्रदेश में भी अपनी पकड़ मजबूत करने के मकसद से तैयारी में जुटी हुई है। इसके लिए पिछले कई सालों से राज्यसभा सदस्य और AAP के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। वह कई मौकों पर यूपी में सत्तासीन योगी आदित्यनाथ सरकार पर राजनीतिक हमले चुके हैं।

Related Articles

Back to top button