ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम... दुबई से अवैध कारोबार चलाने वाले सतीश सनपाल को झटका: MP हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार, चलेग...
देश

कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाएं तैयार, उत्तर भारत में पांच डिग्री तक गिरेगा तापमान

नई दिल्ली पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट आ गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो-तीन दिनों में उत्तर भारत में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके अलवा पंजाब में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर पश्चिम राजस्थान में भी ठंड की स्थिति बनी रहेगी। तापमान गिरने से उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से में कोहरे का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने कहा कि 16 से 18 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत रही, लेकिन बर्फीली हवा के चलते ठंड महसूस की गई।

पहाड़ों पर जारी है बर्फबारी

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिन से लगातार हिमपात हो रहा है। ऐसे में कई जगह धूप खिलने के बावजूद शीतलहर से राहत नहीं मिली है। सोमवार को ऊना जिला में इस सीजन का अधिकतम तापमान सबसे कम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसमें करीब तीन डिग्री की गिरावट आई है। हिमपात से हिमाचल की 160 सड़कें बंद होने के साथ आठ ट्रांसफार्मर अब भी खराब हैं। हिमाचल में सबसे कम तापमान केलंग में -11.0 दर्ज किया गया है। जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लगातार दूसरे दिन भी जम्मू में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और घरों से काम के लिए बाहर निकले लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। लद्दाख के द्रास में तापमान -17.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

50 साल में पहली बार लुधियाना में दिन का पारा 13.4 तक गिरा

पंजाब में लगातार दूसरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। वहीं, 50 साल में पहली बार लुधियाना में दिन का तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं, सोमवार को अमृतसर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Articles

Back to top button