ब्रेकिंग
MP Monsoon Update: मानसून आने से पहले ही मध्य प्रदेश में जून का कोटा पूरा; जानें कब होगी आधिकारिक एं... INDIA Alliance Meeting: दिल्ली में विपक्ष की महाबैठक; बीजेपी को घेरने की रणनीति पर मंथन, कई बड़े दल र... TMC Crisis in Bengal: ममता बनर्जी को बड़ा झटका; राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, 10 स... Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
टेक्नोलॉजी

भारत का सबसे छोटा U&i Rocky वायरलेस इयरफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा टच बटन का सपोर्ट

नई दिल्ली। U&i ने भारत का सबसे छोटा वायरलेस इयरफोन Rocky लॉन्च कर दिया है। इस इयरफोन की ऊंचाई 4.4cm, चौडाई 4.43cm और वजन 36 ग्राम है। फीचर की बात करें तो इस इयरफोन में दमदार बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 10 घंटे का बैकअप देती है। इसके अलावा Rocky इयरफोन में टच बटन दिया गया है। इसके जरिए यूजर्स म्यूजिक चेंज करने से लेकर कॉल पिक और कट तक कर सकते हैं।

U&i Rocky इयरफोन की कीमत 

कंपनी ने अपने लेटेस्ट U&i Rocky इयरफोन की कीमत 2999 रुपये रखी है। यह इयरफोन केवल व्हाइट कलर ऑप्शन में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इस इयरफोन को रिटेल और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।

U&i Rocky इयरफोन की स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने U&i Rocky वायरलेस इयरफोन में शानदार साउंड के लिए अतिरिक्त बास दिया है। साथ ही इस इयरफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसके अलावा इस इयरफोन के चार्जिंग केस में बैटरी इंडिकेटर मिलेगा, जो बैटरी लेवल की जानकारी देता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो U&i Rocky इयरफोन में 180mAh की बैटरी दी गई है, जो 10 घंटे का प्ले-बैक टाइम और 2.5 घंटे का म्यूजिक प्ले-टाइम प्रदान करती है। इसके अलावा इयरफोन में टच बटन दिया गया है, जिसके जरिए यूजर्स म्यूजिक चेंज करने से लेकर कॉल पिक और कट तक कर सकते हैं।

U&i Topper और Flyer वायरलेस इयरफोन

आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले U&i Topper और Flyer वायरलेस इयरफोन को लॉन्च किया था। U&i Topper और Flyer वायरलेस नेकबैंड इयरफोन का डिजाइन स्लीक है और इनका वजन बहुत कम है। यूजर्स जॉगिंग से लेकर खाना बनाते वक्त तक में इन वायरलेस नेकबैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फीचर की बात करें तो U&i Topper और Flyer वायरलेस नेकबैंड में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.0 दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इन खास इयरफोन में 500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 60 घंटे का बैकअप देती है। इन नेकबैंड को फुल चार्ज होने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है।

Related Articles

Back to top button