ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
खेल

Wisden की टेस्ट टीम में एक भी भारतीय को नहीं मिली जगह, वनडे टीम से भी दिग्गज हुए बाहर

नई दिल्ली। Wisden Test and ODI Team: हर बार की तरह इस बार भी मशहूर खेल पत्रिका Wisden ने एक बार फिर से टेस्ट और वनडे टीम का चुनाव किया है। 2020 के वनडे और टेस्ट सीरीज के प्रदर्शन के आधार पर विजडन पत्रिका ने साल की सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि टेस्ट टीम में भारत के एक भी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। यहां तक कि वनडे टीम से भी दिग्गज खिलाड़ी बाहर हैं।

विजडन की टेस्ट टीम के कप्तान केन विलियमसन हैं, जिन्होंने इस साल बतौर कप्तान और बतौर बल्लेबाज दमदार प्रदर्शन किया है, लेकिन साल की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम में एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। वहीं, वनडे टीम ऑफ द ईयर में विजडन ने कप्तान के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज आरोन फिंच को चुना है, जिन्होंने इस साल बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है और अपनी टीम को तमाम मैच भी बतौर कप्तान जिताए हैं।

वनडे टीम में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि भारत के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है। विजडन की वनडे टीम में ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल को शामिल किया गया है, जबकि ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा को टीम में जगह मिली है। इनके अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल नहीं है।

क्यों नहीं मिली भारतीय खिलाड़ियों को जगह?

विजडन की टीम ऑफ द ईयर 2020 में भारतीय खिलाड़ियों को जगह इसलिए नहीं मिली है, क्योंकि उनका प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में खराब रहा है। यहां तक कि इस साल भारत ने सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले हैं और दोनों ही मैच भारत ने गंवाए हैं। वहीं, ज्यादा क्रिकेट भारतीय खिलाड़ियों को खेलने को नहीं मिली है, क्योंकि दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी का कहर था। ऐसे में उनको विजडन की टीम में जगह नहीं मिल पाई है।

Wisden’s Test Team of the Year 2020

1. डोम सिब्ले

2. शान मसूद

3. केन विलियमसन (कप्तान)

4. मार्नस लाबुशाने

5. बाबर आजम

6. बेन स्टोक्स

7. क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर)

8. काइल जैमीसन

9. स्टुअर्ट ब्रॉड

10. टिम साउथी

11. नैथन ल्योन

Wisden’s ODI Team of the Year 2020

1. आरोन फिंच (कप्तान)

2. केएल राहुल (विकेटकीपर)

3. स्टीव स्मिथ

4. निकोलस पूरन

5. सैम बिलिंग्स

6. ग्लेन मैक्सवेल

7. रवींद्र जडेजा

8. अल्जारी जोसेफ

9. लुंगी नगिदी

10. जोश हेजलवुड

11. एडम जम्पा

Related Articles

Back to top button