ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
विदेश

चीन के संबंध में ट्रंप की नीतियों को ही आगे बढ़ाएंगे बाइडन, दक्षिण चीन सागर में ताकत बढ़ाने के मिले संकेत

बीजिंग। चीन की विस्तारवादी नीति के खिलाफ अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को ही भावी राष्ट्रपति जो बाइडन आगे बढ़ाएंगे। उनकी चीन और ताइवान के संबंध में नीतियों में कोई फर्क नहीं आने वाला है। एशिया टाइम्स के अनुसार जो बाइडन प्रशासन की टीम काम संभाल रही है। आने वाली बाइडन सरकार में बनाए गए नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने दक्षिण चीन सागर में चीन के खिलाफ फ्रीडम ऑफ नेविगेशन आपरेशंस (एफओएनओपी) चलाने का निर्देश दिया है।

इस निर्णय से माना जा रहा है कि चीन के मामले में बाइडन सरकार ट्रंप सरकार के निर्णय को ही आगे बढ़ाएगी। सुलिवन ने कहा है कि हमें अपने सहयोगी देशों की मदद से दक्षिणी चीन सागर में अपनी ताकत और संसाधनों को और अधिक बढ़ाए जाने की जरूरत है। अखबार ने लिखा है कि चीन की सैन्य गतिविधियां इस क्षेत्र में तेज हुई हैं। चीन ने पिछले साल की तुलना में यहां पर बीस फीसद से ज्यादा युद्धाभ्यास, ट्रेनिंग व अन्य आपरेशन बढ़ा दिए हैं। चीन यहां विवादित क्षेत्रों में लगातार उकसाने वाली कार्रवाई कर रहा है।

उसके निरंतर अभ्यास चल रहे हैं और इनमें वह हार्बिन जेड-9 जैसे हैलीकॉप्टरों और युद्ध पोत को मार गिराने वाली मिसाइलों का भी इस्तेमाल कर रहा है। चीन हेनान में उन्नत किस्म का पोत स्थल भी तैयार कर रहा है। यही कारण है कि अमेरिका लगातार ताइवान को मजबूती देने में लगा हुआ है। उसने ताइवान को 5 बिलियन डालर के हथियारों बेचने का सौदा भी किया है। अमेरिका चीन की विस्तारवादी नीति को नियंत्रित करने के लिए भारत, जापान, ब्रिटेन और फ्रांस के साथ अपना सहयोग बढ़ा रहा है।

Related Articles

Back to top button