ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देश

स्ट्रेन के खौफ के चलते एयरपोर्ट पर रोका यात्रियों को, रिश्तेदारों ने किया हंगामा

अमृतसर: श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह उस समय हंगामा हो गया जब लंदन से आई फ्लाइट द्वारा पहुंचे यात्रियों को बाहर नहीं जाने दिया। दरअसल, लंदन में कोरोना वायरस के नए रूप के होने की बात सामने आने के बाद भारत सरकार द्वारा लंदन सहित कुछ देशों की फ्लाईटों पर रोक लगा दी गई है। इसी के चलते गत रात राजासांसी श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल हवाई अड्डे में 242 यात्रियों की लंदन से आखिरी फ्लाइट पहुंची। प्रशासन की ओर से पहले ही यात्रियों के परिवार वालों को सूचित किया गया था इसके बावजूद भी सुबह 10 बजे तक यात्री बाहर न आने के कारण उनके पारिवारिक सदस्यों ने नारेबाजी की और हवाई अड्डे के बाहर झंडे लेकर प्रदर्शन किया।

इस मौके बातचीत करते हुए यात्रियों के रिश्तेदारों ने कहा कि प्रशासन की ओर से जानबूझ कर उन्हें तंग किया जा रहा है। पिछले कई घंटों से उनके रिश्तेदार हवाई अड्डे के अंदर ही हैं और उन्हें टैस्ट होने के बावजूद भी बाहर नहीं आने दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन के पास कोई खास प्रबंध भी नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द उनके अपनों को बाहर भेजा जाए।

Related Articles

Back to top button