ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

किसान आंदोलन- कांग्रेस का हल्ला बोल, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी समेत कांग्रेसी नेता रिहा

कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेसी नेताओं को गुरुवार को पुलिस ने हिरासत में लिया था, हालांकि बाद में सभी को रिहा कर दिया गया। दरअसल कांग्रेसी नेता किसानों के समर्थन में मार्च निकालना चाहते थे जिसकी उनको परमिशन नहीं मिली। नई दिल्ली में धारा 144 लगी हुई है और मार्च को निकालने की इजाजत नहीं मिलने के बावजूद प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेसी नेता राष्ट्रपति भवन की तरफ रवाना होने पर अड़े थे जिसके चलते पुलिस ने उनको हिरासत में लिया था। हिरासत से छूटने के बाद प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेसी नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

PunjabKesari

इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार अपनी जिद्द पर अड़ी हुई है। मोदी सरकार दिल से किसानों की इज्जत नहीं करती। साथ ही प्रियंका ने कहा कि जब भी कोई सरकार से सवाल करता है, उसे देशद्रोही बता दिया जाता है।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाब नबी आजाद और अधीर रंजन के साथ राष्ट्रपति को मिलने पहुंचे और उनको ज्ञापन सौंप कर तीनों कृषि कानून वापिस लेने की मांग की। बता दें कि हजारों की संख्या में किसान दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर धरने पर बैठे हुए हैं। किसान केंद्र से तीनों कृषि कानून वापिस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं सरकार किसानों को कई बार कह चुकी है कि इस कानून से उनको लाभ ही होगा और विपक्ष इस मामले में सिर्फ राजनीति कर रहा है।

Related Articles

Back to top button