ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

हिमाचल के पूर्व मुख्‍यमंत्री शांता कुमार की पत्‍नी का कोविड-19 से निधन, बेटे ने दी मुखाग्‍ि‍न

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा की डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में मंगलवार सुबह चार बजे निधन हो गया। उनके निधन से उनके नाते रिश्तेदार व परिवार सहित अन्य नजदीकी लोग सदमे में हैं। शैलजा कुछ दिनों से कोविड-19 संक्रमित थीं अौर उपचार के लिए उन्हें टांडा अस्पताल में दाखिल किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार भी कोरोना पॉजिटिव हैं अौर वह भी टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन हैं। दो दिन पहले ही देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शांता कुमार को फोन करके उनका कुशलक्षेम पूछा था। इसकी जानकारी शांता कुमार ने इंटरनेट मीडिया में दी थी। संतोष शैलजा की पहचान एक लेखिका और अध्‍यापिका के तौर पर भी थीं।

पालमपुर में अाज कोविड-19 नियमों के तहत अंतेयष्टि

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्‍टर गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी संतोष शैलजा ने मंगलवार सुबह चार बजे टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अंतिम सांस ली। पालमपुर में कोविड-19 नियमों के तहत घुग्‍गर में अंतिम संस्‍कार किया गया। बेटे बिक्रम शर्मा ने चिता को मुखाग्‍न‍ि दी। इस मौके पर शांता कुमार व विधानसभा अध्‍यक्ष विपिन परमार समेत स्‍थानीय एसडीएम व तहसीलदार भी मौजूद रहे।

इंटरनेट मीडिया पर शोक संदेश

सुबह जैसे ही संतोष शैलजा के निधन की सूचना मिली। इंटरनेट मीडिया पर शोक संदेश एकाएक बढ़ने शुरू हो गए। विभिन्न संगठनों के लोगों व उनसे जुड़े लोगों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं अौर दिवंगत अात्मा की शांति की प्रार्थना की है।

सीएम ने भेजा शोक संदेश

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने शांता कुमार की पत्‍नी के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है। उन्‍होंने लिखा कि संतोष शैलजा के निधन का दुखद समाचार सुनकर अत्‍यंत दुखी हूं। ईश्‍वर आत्‍मा को शांति दें एवं शोक संतप्‍त परिवार जनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्‍त‍ि प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button