ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

किसान आंदोलनः बैठक में ये बड़ा फैसला ले सकती हैं मोदी सरकार!

नई दिल्लीः दिल्ली में किसानों तथा केंद्र सरकार के बीच कृषि बिलों को लेकर चल रही बैठक में दोनों तरफ से अपनी-अपनी बात रखी जा रही है। किसान तथा सरकार के बीच यह 6वीं दौर की बैठक है तथा इससे पहले 5 दौर की बैठकें विफल हो चुकी है।

बैठक को लेकर दोनों पक्षों में इस बात मामला हल होने की संभावना नजर आ रही है। ‘पंजाब केसरी’ के सूत्रों ने खबर दी है कि आज की बैठक में सरकार की तरफ से किसानों को बड़ी राहत देने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि सरकार किसानों के मसले को राज्यों के कंधों पर शिफ्ट करने की योजना बना चुकी हैं।

सूत्रों का कहना है कि सरकार एक प्रस्ताव पेश कर सकती है जिसमें कृषि बिलों में संशोधन कर उन्हें लागू करने के तौर-तरीकों का दारोंमदार राज्यों पर डाल सकती है।अगर सरकार ऐसा प्रस्ताव लाती हैं तो इन तीनों बिलों पर राज्यों को क्या फैसला लेना हैं ये उन पर निर्भर करेगा। इस प्रस्ताव के साथ सरकार अपने गले पड़ा विवाद राज्यों पर टालने में भी सफल हो जाएगी तथा किसानों का 35  दिनों से चला आ रहा रोष धरना खत्म करवाने में भी सफल हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button