ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

गाजीपुर बॉर्डर से आई दुखद खबर, प्रदर्शनकारी किसान की ठंड की चपेट में आने से मौत

गाजियाबाद: नए साल पर पूरा देश जहां जश्न मनाने में जुटा था वहीं दूसरी तरफ किसानों का धरना लगातार एक महीने से जारी है। इस धरने में दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर कई किसान शहीद हुए। हालांकि अब तक यूपी गेट पर किसी किसान की मौत नहीं हुई थी, लेकिन सुबह लगातार बढ़ रही ठंड से गाजीपुर बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसान की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि किसान चौधरी गलत आन सिंह बागपत के निवासी थे। उनकी उम्र 57 वर्ष थी। उनके परिवार में 4 अन्य सदस्य भी थे जो धऱने में शामिल हुए थे। लेकिन आज सुबह ठंड लगने की वजह से किसान गलत आन सिंह की मौत हो गई, जिसके बाद परिजन उनके शव लेकर बागपत की ओर रवाना हो गए।

आपको बता दें कि 7वें दौर की बैठक मैं 4 मांगों में से किसानों की 2 मांगे मान ली गई है। वहीं अब अगले दौर की बैठक 4 जनवरी को होनी है ,लेकिन पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में लगातार ठंड पड़ रही है, जिसकी वजह से दिल्ली एनसीआर में भी ठंड का प्रकोप लगातार जारी है ।

वहीं किसानों का आंदोलन भी लगातार चल रहा है, जिसकी वजह से उम्र दराज किसानों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। बता दें कि यूपी गेट पर बागपत के किसान हैं जिनकी मौत हुई है। हालांकि अभी तक गाजीपुर बॉर्डर पर ठंड से किसी किसान की मौत नहीं हुई थी, लेकिन आज किसान आंदोलन से यह दुखद खबर आई है।

Related Articles

Back to top button