ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
देश

लॉन्च हुई डीडीए की 1350 फ्लैटों की स्कीम, योजना में पहली बार 2 करोड़ का आशियाना; जानें- कीमत और आवेदन करने का तरीका

नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आवास योजना-2021 शनिवार से जनता के लिए शुरू हो रही है। 1350 फ्लैट की इस योजना में फ्लैटों की कीमत 29 लाख रुपये से शुरू होगी। प्राइम लोकेशन पर बड़े साइज के फ्लैट भी मिलेंगे, जिनकी कीमत दो करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। द्वारका सेक्टर-16, सेक्टर-19, जसोला, मंगलापुरी और रोहिणी में फ्लैट के लिए लोग 16 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि इतने बड़े साइज के फ्लैट डीडीए पहले नहीं लाया। इस योजना में ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) फ्लैट भी एलआइजी फ्लैट के समान अलग बेडरूम वाले होंगे। पात्रता यह होगी आवेदक को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। आवासीय योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास दिल्ली में 67 वर्ग मीटर से ज्यादा का प्लॉट या फ्लैट नहीं होना चाहिए। यह शर्त पूरी करने वाले आवेदक ही योजना में आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैटों के लिए आवेदनकर्ता की आय 3 लाख तक और परिवार की आय 10 लाख रुपये से ज्यादा से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

डीडीए वेबसाइट पर आवास योजना-2021 के विकल्प पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें आवेदनकर्ता को नाम, मोबाइल नंबर, पता समेत अन्य जरूरी जानकारी देना होगा। इसके बाद आवेदक का अकाउंट खुल जाएगा, जिसके तहत वह नई आवासीय योजना में आवेदन कर सकेगा। इसके बाद आनलाइन लॉटरी से आवासीय योजना के फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा।

यहां जानिये फ्लैटों की कीमत

  • द्वारका सेक्टर 19बी, पाकेट-3 में 352(2बीएचके/एमआइजी) फ्लैट हैं। इनका साइज 119.66 से 129.98 वर्ग मीटर है। इनकी कीमत 1 करोड़ 14 लाख रुपये से 1 करोड़ 24 लाख रुपये तक है।
  • द्वारका सेक्टर 16 बी बी, पॉकेट-2 में 348 फ्लैट है। इनका साइज 121.35 से 132.77 वर्ग मीटर है। इनकी कीमत 1 करोड़ 16 लाख से 1 करोड़ 27 लाख रुपये है।
  • वसंत कुंज ब्लाक-बी में 4 (2बीएचके/एमआइजी) फ्लैट हैं। इनका साइज 78.01 वर्ग मीटर से 93.61 वर्ग मीटर हैं। इनकी कीमत 66 लाख से 85 लाख रुपये के करीब है।
  • जसोला में 2 करोड़ 14 लाख रुपये का फ्लैट जसोला में 215(3बीएचके/एचआइजी) फ्लैट योजना में आएंगे। इनका साइज 162.41 से 177.26 वर्ग मीटर है। इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 97 लाख से 2 करोड़ 14 लाख है।
  • वसंत कुंज में 13 (3बीएचके/एचआईजी) फ्लैट है। इनका साइज 110.86 से 115.15 वर्ग मीटर है। इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 43 लाख से 1 करोड़ 172 लाख रुपये है।
  • वसंत कुंज में ही 2 (2 बीएचके/एचआइजी) फ्लैट हैं। इनकी कीमत 97.23 लाख से 1 करोड़ 40 लाख रुपये के करीब है।

Related Articles

Back to top button