ब्रेकिंग
Cyber Fraud in Bathinda: म्यूचल फंड में निवेश के नाम पर 45 लाख की ठगी; बठिंडा निवासी को बनाया शिकार Haryana Health News: हरियाणा में खुलेंगे तीन नए स्वास्थ्य केंद्र; गुरुग्राम, भिवानी और हिसार के गांव... Narnaul Crime News: नारनौल में हैवानियत; पति ने पत्नी और 15 वर्षीय बेटी का गला घोंटकर उतारा मौत के घ... Kurukshetra Bypass Project: कुरुक्षेत्र को मिली 27.9 किमी लंबे बाईपास की सौगात; ट्रैफिक जाम से मिलेग... Rohtak Accident News: ड्यूटी से लौट रहे हरियाणा पुलिस के हवलदार की सड़क हादसे में मौत; दो बाइक सवार ... Shahabad Firing Case: माइनिंग ठेकेदार सुनील भाटिया पर फायरिंग; सोशल मीडिया पर 'हिमांशु भाऊ गैंग' ने ... Panipat Crime News: बहरामपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके पक्ष का आरोप- 'ससुराल वालों ने जबर... Haryana Weather Update: भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत; बारिश के बाद तापमान में 7 डिग्री की गिरावट, 5 द... Panipat Corruption News: पशु लोन पास कराने के बदले घूस लेना पड़ा भारी; एंटी करप्शन ब्यूरो ने VLDA को ... Ambala Bomb Threat: खालिस्तान नेशनल आर्मी की धमकी से दहला अंबाला; नगर निगम, कोर्ट और रेलवे स्टेशन को...
खेल

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट, स्वर्ण भंडार का मूल्य भी हुआ कम

नई दिल्ली। पिछले सप्ताह देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 29 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के आंकड़ों के मुताबिक 25 दिसंबर, 2020 को खत्म सप्ताह में इस गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा भंडार 580.841 अरब डॉलर रह गया। उससे पिछले सप्ताह यह बढ़कर 581.131 अरब डॉलर की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। पिछले वर्ष पांच जून को खत्म सप्ताह के दौरान देश के विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 500 अरब डॉलर और नौ अक्टूबर को खत्म सप्ताह के दौरान 550 अरब डॉलर का आंकड़ा पार पहुंचा था।

आरबीआइ के मुताबिक 25 दिसंबर को खत्म सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में गिरावट आई, जिसका असर विदेशी मुद्रा भंडार आंकड़ों पर देखा गया। समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 25.3 करोड़ डॉलर गिरकर 537.474 अरब डॉलर रह गई। एफसीए में अमेरिकी डॉलर को छोड़ यूरो, पाउंड व अन्य मुद्राओं को शामिल किया जाता है। इसकी गणना भी डॉलर के मूल्य में ही होती है। समीक्षाधीन सप्ताह के आखिर में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 30.8 करोड़ डॉलर गिरकर 36.711 अरब डॉलर मूल्य का रह गया।

पिछले हफ्ते देश को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (IMF) में मिला विशेष आहरण अधिकार भी 40 लाख डॉलर घटकर 1.510 अरब डॉलर रह गया, जबकि आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार 27.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.145 अरब डॉलर हो गया।

हाल ही में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कोरोना आपदा के बावजूद केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों में विदेशी निवेशकों का भरोसा बरकरार है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोरोना आपदा जैसे कठिन समय में प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर लौट रही है। सरकार ने अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के के लिए हर आवश्यक कदम उठाए हैं। इसी का परिणाम है कि विदेशी निवेशकों ने कोरोना काल में भी भारतीय अर्थव्यवस्था में अपना भरोसा जताया है।

Related Articles

Back to top button