ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

UP: आखिरी के 25 दिनों में ग्राम प्रधानों ने उड़ाए 15 करोड़ से अधिक की विकास निधि, अब होगी जांच

कानपुर: उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को खत्म हो गया है। इससे पहले प्रधानों ने कार्यकाल के आखिरी 25 दिनों में मनमाने ढंग से विकास निधि खर्च की है। जानकारी मुताबिक कानपुर जिले की 93 ग्राम पंचायतों में 15 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया है। अब पंचायतीराज विभाग इन सभी भुगतान की जांच करने में जुटा है।

बता दें कि पंचायतीराज विभाग के अनुसार, विकास कार्यों को कराने से पहले उनमें होने वाले खर्च की संस्तुति लेनी चाहिए, फिर अनुमोदन के बाद ही पैसा निकाला जाना चाहिए। लेकिन कार्यकाल खत्म होने से पहले प्रधानों ने खुले हाथों ग्राम पंचायतों के खाते से पैसे निकाले हैं।

उपनिदेशक पंचायत अभय कुमार शाही ने बताया कि 15 करोड़ से अधिक राशि निकालने वाली 93 ग्राम पंचायतों की सूची तैयार की गई है। इन सभी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। उनके निर्देश पर ही कार्रवाई की जाएगी। घाटमपुर ब्लाक में सबसे अधिक 22 ग्राम पंचायतों में 3.35 करोड़ से अधिक धनराशि का भुगतान किया गया है।

इन ग्राम पंचायतों में 15 करोड़ से अधिक का भुगतान-

 ब्लाक     ग्राम पंचायत  धनराशि भुगतान
 घाटमपुर    22  3.35 करोड़ से अधिक
भीतरगांव     9  करीब 1.74 करोड़
बिल्हौर    10   1.61 लाख
चौबेपुर    09    करीब 1.74 करोड़
ककवन    05    62 लाख
कल्याणपुर    08     2 करोड़
सरसौल    06    1 करोड़
पतारा    10    1.66 करोड़
शिवराजपुर    03    42 लाख
बिधनू    12    2.18 करोड़

Related Articles

Back to top button