ब्रेकिंग
Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु...
विदेश

कोविशील्ड को हरी झंडी मिलने पर अदार पूनावाला बोले- हमें मेहनत का मिल गया फल

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने रविवार को कहा कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका का कोविड-19 टीका ‘कोविशील्ड’ आगामी सप्ताहों में टीकाकरण के लिए तैयार है। भारत के दवा नियामक द्वारा कोविशील्ड के सीमित आपात इस्तेमाल को मंजूरी दिए जाने के तत्काल बाद पूनावाला ने यह बयान दिया।

PunjabKesari

 नववर्ष की शुभकामनाएं: पूनावाला
पूनावाला ने ट्वीट किया कि सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने टीके के भंडारण के लिए जो जोखिम उठाए, अंतत: उनका फल मिल रहा है। भारत का पहला कोविड-19 टीका ‘कोविशील्ड’ आगामी सप्ताह में टीकाकरण के लिए स्वीकृत, सुरक्षित, प्रभावी और तैयार है। उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन समेत उन सभी लोगों और संस्थाओं को धन्यवाद दिया, जिन्होंने टीका विकसित करने में सहयोग दिया।

WHO ने भी किया फैसले का स्वागत  
इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन (सीडीएससीओ) के फैसले का स्वागत किया। स्वास्थ्य संगठन में दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि भारत में कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी देने का फैसला स्वागत योग्य है।

भारत को कोरोना के खिलाफ जंग में मिलेगी मजबूती: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि दक्षिण पूर्वी एशिया क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को सबसे पहले मंजूरी भारत में दी गयी है। भारत का यह निर्णय इस क्षेत्र में कोरोना के खिलाफ जंग को मजबूती देगा। डॉ खेत्रपाल ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर लक्षित आबादी समूह के टीकाकरण के साथ अन्य जन स्वास्थ्य उपायों के लागू करने तथा सामुदायिक भागीदारी से कोरोना के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button