ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी! रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट; जानें तापमान ... सावन मास 2026 की शुरुआत 30 जुलाई से, जानिए क्यों निकाली जाती है कांवड़ यात्रा और क्या है इसका धार्मि... धमतरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात: उफान पर नदी-नाले, नगरी ब्लॉक के सभी स्कूलों में 1 दिन की छ... धमतरी: जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत; राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत ने हटाया अवैध कब्जा, नायब तहसील... शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी पर चुनाव आयोग का बड़ा रुख: स्कूल टाइमिंग में नहीं लगेगी ड्यूटी, केवल 10-14... जहानाबाद में देवर का खौफनाक कदम! हाथ में मिट्टी लगी देख भड़का, भाभी की गंडासी से काटकर हत्या बीकानेर के बज्जू में पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा बड़ा खुलासा, फर्जी सिम के जरिए संपर्क में रहन... राजस्थान रॉयल्स का मजेदार रैपिड फायर वीडियो वायरल: जानिए किस खतरनाक गेंदबाज से लगता है रवींद्र जडेजा... बॉलीवुड सुपरस्टार्स के असली 'गॉडफादर': शाहरुख से लेकर रणबीर कपूर तक, जानिए किस गुरु ने तराशी इनकी एक... PoK चुनाव: PML-N ने जीतीं 9 सीटें, बिलावल की PPP को 4 पर संतोष; धांधली के आरोपों के बीच मरियम नवाज न...
देश

मेरठ में किसान ने आयोजित की भैंस की तेरहवीं, जुटा पूरा गांव; आत्मा की शांति के लिए हुई प्रार्थना

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजधानी माने जाने वाले मेरठ में एक किसान ने ऐसा काम किया है, जिसकी चर्चा इन दिनों काफी जोरों पर है। किसान के काम का एक वीडियो भी वायरल होने के बाद तो मामला काफी प्रचलित होता जा रहा है।

मेरठ में किसान सुभाष को उसकी भैंस काफी प्रिय थी। यह भैंस किसान के पास करीब 32 वर्ष से थी। बीते सात वर्ष से उसने दूध भी देना बंद कर दिया था। इसके बाद भी सुभाष ने उसे अपने पास रखा और उसकी खूब सेवा की। इसी बीच भैंस की तबीयत काफी खराब हो गई।

सुभाष ने उसके इलाज में भी काफी पैसा खर्च किया, लेकिन उसको बचा नहीं सके। भैंस की मृत्यु के बाद सुभाष ने तेरहवीं आयोजित की। यह तेरहवीं काफी चर्चा में है। इस तेरहवीं के मौके पर सुभाष ने पूरे गांव के लोगों को दावत दी। तेरहवीं में आने वाले सभी सभी ग्रामीणों ने वहां पर पूरे विधि-विधान से भैंस को श्रद्धांजलि दी। यह अनूठी तेरहवीं पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। सुभाष ने कहा कि वो अपनी भैंस को अपने परिवार के सदस्य की तरह ही मानते थे। उन्होंने अपनी भैंस के मरने के बाद उसकी आत्मा की शांति के लिए हर कर्मकांड किया।जिससे उनकी भैंस की आत्मा को शांति मिले।

मेरठ के मोहम्मद शाकिस्त गांव के किसान सुभाष ने पिछले 32 वर्ष से एक ही भैंस पाली हुई थी। सात वर्ष पहले इस भैंस ने दूध भी देना बंद कर दिया था। बचपन से ही सुभाष ने इस भैंस को पाला था, इसलिए उन्हेंं इससे काफी लगाव था। भैंस के दूध देना बंद करने के बाद भी सष ने न तो उसकी उपेक्षा की और न ही उसको बेचने पर विचार किया। बीते एक महीने से भैंस की तबीयत खराब होने पर सुभाष ने उसके इलाज के लिए काफी धन भी खर्च किया।

इसी दौरान भैंस की मौत के बाद सुभाष के परिवार ने ढोल, नगाड़े के साथ उसे अंतिम विदाई दी। इसके बाद उसकी तेरहवीं के लिए बड़ा आयोजन किया गया। इसके लिए बकायदा टेंट, हलवाई लगाया गया और पूरे गांव को तेरहवीं का प्रसाद खिलाया गया। यहां पर भैंस के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने भैंस की फोटो पर फूल माला चढ़ाकर भैंस की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button