ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
खेल

पैट कमिंस की गेंद पर चौथी बार इस टेस्ट सीरीज में आउट होने के बाद पुजारा ने दी सफाई, कही ये बातें

नई दिल्ली। India vs Australia: सिडनी टेस्ट मैच की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा को पैट कमिंस ने अपनी गेंद पर आउट किया जब वो 50 रन बनाकर खेल रहे थे। पैट कमिंस की इस गेंद के बारे में पुजारा ने कहा कि, ये इस टेस्ट सीरीज की अब तक की सबसे बेहतरीन बॉल थी। पुजारा ने इस पारी में बेहद धीमी बल्लेबाजी की और इसे लेकर उनकी आलोचना की जा रही है। इस पर उन्होंने कहा कि, उन्हें किस तरह से अपना काम करना है इसके बारे में वो अच्छी तरह से जानते हैं।

पुजारा ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, हम अपनी तरफ से बेस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कभी-कभी पैट कमिंस के पास बेहतरीन आइडिया होता है। कभी-कभी वो ऐसी गेंद फेंकते हैं जो अनप्लेएबल होता है। जैसे कि मैं जिस गेंद पर आउट हुआ, मेरी जगह कोई और होता तो उसके साथ भी ऐसा ही होता। मुझे ऐसा लगता है कि ये इस टेस्ट सीरीज की अब तक का सबसे बेस्ट गेंद थी। आपको ये स्वीकार करना चाहिए हालांकि हम एक बल्लेबाजी यूनिट के तौर पर अपना बेस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

इस टेस्ट सीरीज में पैट कमिंस पुजारा को पांच पारियों में से चार बार आउट कर चुके हैं। इस पर पुजारा का कहना था कि, मैं उनकी गेंद पर चार बार आउट हो चुका हूं, लेकिन इनमें से कुछ सच में काफी अच्छी गेंद थी और हमें इसकी इज्जत करनी चाहिए। मैं अपनी बल्लेबाजी को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हूं और मैं चीजों को ज्यादा अच्छा करने पर फोकस कर रहा हूं। जिस तरह से मैंने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी की मैं काफी आत्मविश्वास में था। जिस तरह से मैं आउट हुए मुझे उसे स्वीकार करना चाहिए। एक बल्लेबाज के तौर पर मैं और अच्छा कर सकूं इस पर मेरा ध्यान है।

पुजारा ने सिडनी टेस्ट में अपने करियर का सबसे धीमा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 176 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 28.41 का रहा। हालांकि रिकी पोंटिंग ने उनकी बल्लेबाजी को लेकर कहा कि, उनका अप्रोच सही नहीं था और उनकी वजह से अन्य बल्लेबाज भी प्रेशर में आ गए। 

Related Articles

Back to top button