ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

इस्तीफे पर प्रियंका गांधी ने दिया बड़ा बयान, राहुल ने हिम्मत दिखाई

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कल ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया और इसकी जानकारी भी उन्होंने औपचारिक कर दी। इसके बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई। अब गुरुवार को पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी राहुल गांधी वाड्रा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के इस फैसले की सम्मान किया है। प्रियंका गांधी ने लिखा कि राहुल गांधी ने इस्तीफा देकर हिम्मत दिखाई है, ऐसा करने की क्षमता कुछ ही लोगों में होती है। मैं उनके फैसले का दिल से सम्मान करती हूं। आपको बता दें, राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

राहुल गांधी ने 23 मई को आए लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद ही इस्तीफा देने की पेशकश कर दी थी,लेकिन पार्टी लगातार उन्हें मनाने में जुटी रही और इस्तीफा वापस लेने की गुहार लगाती रही। हालांकि, राहुल गांधी बिल्कुल भी नहीं माने और बुधवार को ट्विटर पर चार पेज की चिट्ठी लिखते हुए अपने इस्तीफे की बात सार्वजनिक कर दी।

कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के साथ ही राहुल गांधी ने कई ऐलान भी किए। उन्होंने कहा कि पार्टी को जल्द से जल्द अध्यक्ष पद का चुनाव करना चाहिए और उनकी इस प्रक्रिया में कोई भूमिका नहीं होगी। इसके साथ ही राहुल बीते काफी समय से कह रहे हैं कि पार्टी का नया अध्यक्ष गांधी परिवार से अलग होना चाहिए।

जब तक पार्टी नया अध्यक्ष नहीं चुन लेती है, तबतक के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में एक बार फिर बड़ा सवाल ये होता है कि पार्टी किसको अपना नया मुखिया चुनेगी। पार्टी में कई विकल्पों पर गौर किया जा रहा है, जिनमें वर्किंग कमेटी की बैठक बुला नया अध्यक्ष चुनना हो या फिर किसी ऐसी कमेटी का गठन करना हो जो पार्टी का नेतृत्व कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button