ब्रेकिंग
Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क... Balodabazar News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे; हादसे में 2 की हालत गंभीर Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ...
देश

साल 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए तेजी से संरचनात्मक सुधार कर रहा भारत: पीयूष गोयल

नई दिल्ली। भारत साल 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने समूचे पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत कर रहा है। यह बात केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कही। केंद्रीय मंत्री ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है और हम तेज संरचनात्मक सुधारों से इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश और विदेश में भारतीयों के लिए बड़े अवसर उपलब्ध हो रहा है।

गोयल ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के लिए आक्रामक तरीके से नए बाजारों में संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। विदेश में रहने वाले भारतीयों को उपभोक्ता बाजार की अधिक समझ है। आप उपभोक्ता व्यवहार को गहराई से समझते हैं और भारतीय उद्योग को विदेशी बाजारों के अनुरूप उत्पाद का विकास करने में मदद कर सकते हैं।”

गोयल ने आगे कहा, ”कोविड-19 से पैदा हुई समस्याओं के बाद सभी को समझ आ गया है कि कुछ बड़ा करने का साहस होना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो वैश्विक स्तर पर नेतृत्व क्षमता गंवा देंगे। यही आत्मनिर्भर भारत का सिद्धान्त है। यह अपने दरवाजे बंद करने की बजाय उन्हें और अधिक खोलना है। इससे भारत अपनी क्षमता और दक्षता का निर्माण कर सकेगा और अपनी रफ्तार व कौशल स्तर से जुझारू बन सकेगा।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हम कारोबार शुरू करने में सुगमता, कारोबार सुगमता और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की सुगमता पर काम कर रहे हैं।’’ ‘‘हम चाहते हैं कि दुनियाभर में हमारे भाइयों और बहनों को इन अवसरों का लाभ सबसे पहले मिले।’’

Related Articles

Back to top button