ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
देश

फर्रुखाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- माफिया के खिलाफ एक्शन से गॉडफादर भी परेशान

फर्रुखाबाद। प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थस्थल संकिसा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फर्रुखाबाद में पर्यटन और रोजगार की अपार संभावनाएं है। जल्द ही पर्यटन विभाग की टीम संकिसा के विकास की संभावना तलाशेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकिसा को बौद्ध तीर्थस्थल सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, लुम्बिनी के साथ नोएडा के गौतमबुद्ध विद्यालय तक जोड़ने के प्रस्ताव पर काम होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि यहां आलू की कई प्रजातियाें की पैदावार होती है। आलू से चिप्स बनाने का कारखाना यहीं पर लगना चाहिए। उन्होंने विकास योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि वर्ष 2017 से पहले भूमाफिया जमीनों पर कब्जा करते थे। अब भूमाफिया, गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। उनकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चल रहे हैं तो उन्हें शरण देने वालों के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कोराना से बचाव के प्रति भी सावधानी बरतने का आह्वान किया।

रविवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संकिसा पहुंचकर सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेला का शुभारंभ किया और फिर बौद्ध तीर्थ स्थली स्तूप पर पहुंचे। जहां पहले से की गई तैयारी में डॉ. धर्मपाल थेरो ने मुख्यमंत्री को स्तूप पर पूजन कराया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के सभी अधिकारियों समेत विधायक व भाजपा नेता मौजूद रहे। यहां सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात है। वहीं पंडाल को सुरक्षा घेरे में लिया गया है और कोविड नियमों का पालन कराया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर लॉ मार्टीनियर कॉलेज ग्राउंड लखनऊ से उड़ान भरने के बाद संकिसा स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां पर उनका स्वागत किया गया। यहां से वह कार से संकिसा पीएचसी पहुंचे और आरोग्य मेला का शुभारंभ किया। अफसरों के साथ मेले में लगा स्वास्थ्य और कृषि विभाग की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। यहां पर सरकारी योजनाओं के 22 लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। यहां से वह बौद्ध तीर्थ स्थली स्तूप पर पहुंचे। स्तूप पर पहले से तैयारियां कर ली गई थीं। डॉ. धर्मपाल थेरो की अगुवाई में मुख्यमंत्री ने पूजन किया और परिक्रमा पूरी की। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर सभा को संबोधित करने के बाद वह रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button