ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...
खेल

Saina Nehwal को हुआ कोरोना, Thailand Open 2021 से पहले भारतीय खेमे में खलबली

बैंकॉक। भारतीय बैडमिंटन टीम की स्टार महिला प्लेयर साइना नेहवाल (Saina Nehwal) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। थाईलैंड ओपन 2021 (Thailand Open 2021) के लिए पहुंचीं साइना नेहवाल टूर्नामेंट से पहले कोरोना संक्रमित हो गई हैं। साइना को टूर्नामेंट से पहले हुए तीसरे दौर के कोविड 19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद उनसे टूर्नामेंट से हटने के लिए भी कहा गया है।

थाईलैंड ओपन 2021 से आने वाली जानकारी के अनुसार, साइना नेहवाल को कल तीसरे कोविड 19 टेस्ट में पॉजिटव पाया गया है। इसके बाद उनको टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के लिए कहा गया। एक अन्य भारतीय खिलाड़ी को भी कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में हम भारतीय दल से अधिक निकासी देख सकते हैं। इस बारे में साइना कहती हैं कि उन्हें अब अस्पताल क्वारंटाइन में जाने के लिए कहा गया है।

साइना के अलावा भारतीय बैडमिंटन एचएस प्रणय को भी कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। थाईलैंड ओपन में प्रतिस्पर्धा कर रहे दोनों खिलाड़ियों को आगे के टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मलेशिया के कैसना सेलावदुरे को एक वॉकओवर दिया गया है, जिसे मंगलवार को साइना के खिलाफ थाईलैंड ओपन का अपने पहले दौर का मैच खेलना था। नतीजतन सेल्वदुरे पहले दौर में प्रतिस्पर्धा किए बिना टूर्नामेंट के दूसरे दौर में चले गए हैं। इस बीच साइना के पति परुपल्ली कश्यप को भी अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन उनकी रिपोर्ट की स्थिति की पुष्टि नहीं हुई है।

कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगभग 10 महीनों तक अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कैलेंडर भारतीय खिलाड़ियों के लिए प्रभावित रहा। हालांकि, बैडमिंटन की भी वापसी के साथ-साथ भारतीय खिलाड़ी भी कोर्ट पर वापसी करेंगे। मंगलवार से थाइलैंड ओपर सुपर 1000 टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। इसी प्रतिस्पर्धी मुकाबले के साथ साइना नेहवाल वापसी करने वाली थीं, लेकिन शायद अभी के लिए ये संभव नहीं होगा, क्योंकि उनको टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button