ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...
देश

सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा- चीन और पाक बड़ा खतरा, सही समय पर करेंगे उचित कार्रवाई

नई दिल्ली। सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने भारतीय सेना की वार्षिक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पिछला साल काफी चुनौतियों से भरा था और इसका सामना करते हुए हम आगे बढ़े हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत के लिए पाकिस्तान और चीन बड़ा खतरा बना हुए हैं। इनसे निपटने के लिए सही समय पर उचित कार्रवाई की जाएगी। सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन हम आतकंवाद के लिए जीरो-टॉलरेंस रखते हैं। उन्होंने साफ संदेश देते हुए कहा कि सही समय आने पर हम इसके खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे।

वहीं सेना प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि मिजोरम में कोई हिंसा नहीं हुई थी, मणिपुर में एक यह दो ग्रुप हैं जो हिंसा में शामिल हैं। वहीं असम में शांति है। इस तरह नॉर्थईस्ट की स्थिति में एक दो सालों में सुधार आया है।

कोर कमांडर स्तर की 9वें दौर की वार्ता का इंतजार

सेना प्रमुख ने आगे कहा कि हमने सिर्फ लद्दाख ही नहीं, बल्कि पूरे एलएसी पर उच्च स्तर की निगरानी की हुई है। साथ ही कोर कमांडर स्तर के आठवें दौर की बातचीत हो चुकी है, अब 9वें दौर की वार्ता का इंतजार है। आगे उन्होंने कहा कि हम बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की उम्मीद कर रहे हैं।

प्रौद्योगिकी सक्षम सेना विकसित करने की ओर कार्य

सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने शुरुआत के अपने संबोधन में बताया कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी सक्षम सेना विकसित करने के लिए एक रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इसमें सभी नई तकनीक को शामिल करने पर फोकस किया जाएगा।

इससे पहले सेना प्रमुख ने बताया कि पिछला साल चुनौतीपूर्ण था। उत्तरी सीमाओं पर मुख्य चुनौती कोरोना संक्रमण था। उन्होंने कहा कि उत्तरी सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाई गई है और शांति की बहाली की उम्मीद पर वह भरोसा करते हैं।

Related Articles

Back to top button