ब्रेकिंग
North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5...
विदेश

अमेरिका: 67 साल में पहली बार एक महिला को दी जाएगी फांसी की सजा, सुप्रीम कोर्ट से रास्ता साफ

वाशिंगटन। अमेरिका में 67 साल में पहली बार एक महिला को फांसी की सजा सुनाई जाएगी। अमेरिका की सर्वोच्च अदालत ने महिला की फांसी की सजा पर रोक लगाने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया है जिसके बाद अब इस महिला को फांसी की सजा दिए जाने का रास्ता साफ हो गया है। अमेरिकी सरकार ने लीजा मोंटगोमरी(Lisa Montgomery) नामक महिला को फांसी की सजा दिए जाने की तैयारी पूरी कर ली है।

लीजा मोंटगोमरी(Lisa Montgomery) अमेरिका के मिसूरी में रहने वाली एक गर्भवती महिला की हत्या करने के बाद उसके गर्भ से बच्ची को निकालकर अपने कब्जे में लेने की दोषी है। अमेरिका में लगभग सात दशक(करीब 67 साल) के बाद किसी महिला को मौत की सजा सुनाई गई है। दोषी लीजा मोंटगोमरी(Lisa Montgomery)  को इंडियाना के तेर्रे हाउते में एक केंद्रीय कारागार(सेंट्रल जेल) में फांसी की सजा दी जानी है।

फांसी की सजा पर अमेरिका में राजनीति !

लीजा मोंटगोमरी(Lisa Montgomery) को अमेरिकी के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) के जाने से आठ दिन पहले फांसी की सजा का रास्ता साफ हो गया है। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन(Joe Biden) फांसी की सजा के खिलाफ हैं जबकि ट्रंप सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह इस फांसी की सजा के ऐलान को गैरकानूनी ढ़ंग से आगे बढ़ाने चाहते हैं। अमेरिका में एक फेडरल जज ने न्याय विभाग पर आरोप लगाया है कि उसने एक महिला की फांसी सजा की तारीख को गैरकानूनी तरीके से आगे बढ़ा दिया है। जज ने इसका कारण बताया कि ट्रम्प प्रशासन चाहता है कि इस महिला को फांसी ट्रंप के शासन के दौरान न मिले, उसे नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शासन में सजा मिले।

Related Articles

Back to top button