ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
देश

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, येदियुरप्पा ने किया नामों का खुलासा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने पार्टी हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद आज सात से आठ विधायकों को शामिल कर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने का फैसला किया है। राज्यपाल वजुभाई वाला मंत्रियों को दोपहर बाद 1530 बजे राजभवन के ग्लास हाउस में शपथ दिलायेंगे।

कर्नाटक सीएम बीएस येदियुरप्पा ने बताया, ‘हमने गवर्नर के पास लिस्ट भेज दी है। एमटीबी नागराज, उमेश कट्टी, अरविंद लिंबावली, मुरुगेश निरानी, आर शंकर, सीपी योगीश्वरा, अंगारा एस आज साढ़े तीन बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे।’ येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ अगर सब कुछ निर्धारित चीजों के तहत रहा, तो मैंने नए मंत्रियों को कल शाम चार बजे शपथ दिलवाने की योजना बनाई है।”

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कल शाम चार बजे शपथ ग्रहण की संभावना है, जो लोग शपथ लेंगे, उन्हें आज शाम सूचित किया जाएगा। मंत्रिमंडल से किसी मंत्री को हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ आज इसका पता चल जाएगा।” इससे पहले येदियुरप्पा ने रविवार को नयी दिल्ली में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद पर नड्डा और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत की थी। इसके बाद उन्होंने मंत्रिमंडल में सात नए चेहरे शामिल करने का संकेत दिया था। मंत्रिमंडल से हटाये जाने की खबरों पर आबकारी मंत्री एच नागेश ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी कदम की जानकारी नहीं है।

मंत्रिमंडल में चूंकि केवल सात स्थान खाली हैं लिहाजा विस्तार के लिए एक मंत्री को अपना पद त्यागना पड़ सकता है। भाजपा सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार का साथ छोडऩे वाले तीन विधायकों एमटीबी नागराज, आर शंकर और मुनिरत्न को शामिल किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा विधायक उमेश कट्टी के भी शपथ ग्रहण की उम्मीद है जिन्हें मुख्यमंत्री ने मंत्री पद का आश्वासन दिया था। कर्नाटक में पार्टी मामलों के प्रभारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के कल सुबह यहां पहुंचने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button