Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

हुंडई के बाद अब KFC ने किया कश्मीर पर पोस्ट, #Boycott के डर से कंपनी ने मांगी माफी…pizza Hut ने भी दी सफाई

त्वरित सेवा रेस्तरां (Quick Service Restaurants ) (QRS) श्रृंखला KFC ने सोशल मीडिया पर कश्मीर संबंधी पोस्ट को लेकर लोगों की नाराजगी के बाद सोमवार को माफी मांगी। सोशल मीडिया पर कंपनी की पाकिस्तान स्थित फ्रेंचाइजी की पोस्ट में कश्मीर के अलगाववादियों का समर्थन किया गया है। ट्विटर पर KFC इंडिया के आधिकारिक अकाउंट से जारी संदेश में कहा गया, ‘‘हम उस पोस्ट के लिए दिल से माफी मांगते हैं, जिसे देश के बाहर से KFC के कुछ सोशल मीडिया पर प्रकाशित किया गया। हम भारत का सम्मान करते हैं और सभी भारतीयों की गर्व के साथ सेवा करने के अपने संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध हैं।”

एक अन्य QRS श्रृंखला pizza Hut ने भी बयान जारी करके कहा कि वह सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट की सामग्री से न तो सहमत है और न ही उसका समर्थन करता है। सोशल मीडिया पर KFC के अकाउंट से एक संदेश पोस्ट किया गया था जिसमें कश्मीर के अलगाववादियों का समर्थन किया गया था। पोस्ट में लिखा था ‘‘कश्मीर कश्मीरियों का है।” KFC अमेरिका स्थित company yum की सहायक कंपनी है। yum के पास pizza Hut  और टैको बेल जैसे QRS ब्रांड भी हैं।

KFC ने जून 1995 में बेंगलुरु में एक रेस्तरां खोलकर आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में प्रवेश किया था। अब यह अपने फ्रेंचाइजी भागीदारों के माध्यम से भारत में 450 से अधिक रेस्तरां का संचालन करता है। इससे पहले रविवार को हुंडई मोटर्स को भी इसी तरह की मुसीबत का सामना करना पड़ा था, जब एक पाकिस्तानी डीलर ने सोशल मीडिया पर कश्मीरी अलगाववादियों का समर्थन करने वाली सामग्री पोस्ट कर दी थी।

हुंडई के पाकिस्तानी डीलर के ट्विटर अकाउंट से जो संदेश पोस्ट किया गया था उसमें ‘कश्मीर एकता दिवस’ का समर्थन किया गया था उनके संघर्ष को ‘स्वतंत्रता संघर्ष’ कहा गया है। इस पोस्ट के बाद ट्विटर पर ‘हैशटैग बॉयकाट हुंडई ट्रेंड’ करने लगा और कई लोग हुंडई के उत्पाद नहीं खरीदने की अपील करने लगे। इसके बाद हुंडई मोटर्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी कर स्पष्ट किया था कि वह भारतीय बाजार के प्रति प्रतिबद्ध है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें