ब्रेकिंग
West Bengal Politics: TMC में बड़ी बगावत; ऋतब्रत बनर्जी गुट का ममता बनर्जी को ऑफर, क्या ममता बनेंगी '... Ghaziabad Outer Ring Road: राजनगर एक्सटेंशन में जाम से मिलेगी मुक्ति; 91 करोड़ की लागत से बनेगा नया ... Odisha Bank Horror: मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुँचा भाई; केंद्र सरकार ने ब्रांच मैनेजर को किया सस्... Lucknow Aliganj Fire Case: कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 की मौत; जानिए क्या हैं दोषियों पर लगी कानून... JD Vance Pakistan Statement: पाकिस्तान पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान से गरमाई राजनीति; रिपब्लिकन स... Crude Oil Price Crash: कच्चे तेल की कीमतों में 5% की बड़ी गिरावट; क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-ड... Nirjala Ekadashi 2026 Date: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना छिन जाएगा व्रत का पूरा पु... Hrithik Roshan in Jailer 2: चेन्नई में शूट करेंगे स्पेशल कैमियो? 'जेलर 2' के लेटेस्ट अपडेट ने बढ़ाई फ... Japan PM Sanae Takaichi India Visit: जापान की पीएम ताकाइची आएंगी गुवाहाटी; पीएम मोदी के साथ होगी साल... FIFA World Cup 2026: मेसी बनाम एम्बाप्पे; गोल्डन बूट और सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड के लिए सीधी टक्कर
देश

सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों द्वारा चलाये गये घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने शोपियां के नरवानी इमामसाहिब गांव में संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान चलाया।

ANI

@ANI

Jammu & Kashmir: An exchange of fire between terrorists and security forces is underway in Narwani area of Shopian district. More details awaited. (visuals deferred by unspecified time).

View image on TwitterView image on Twitter
18 people are talking about this
इस दौरान सुरक्षा बल के जवान जब एक क्षेत्र विशेष की ओर बढ़ रहे थे तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरु कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरु हो गयी और इस दौरान मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ अभी जारी है।

इस बीच अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। किसी भी तरह के प्रदर्शन को रोकने के लिये मुठभेड़ स्थल के आस पास अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button