ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

गणतंत्र दिवस परेड खत्म होने के बाद ही ट्रैक्टर पर निकल सकेंगे किसान, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

नई दिल्ली। कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को लंबी जिद्दोजहद के बाद आखिर पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकालने की इजाजत दे दी। 26 जनवरी को राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड खत्म होने के बाद किसान दिल्ली के तय रूटों पर ही ट्रैक्टर परेड निकाल सकेंगे। सिर्फ सिंघु, टीकरी व गाजीपुर बार्डर पर परेड निकालने की इजाजत दी गई है।

हरकत से बाज नहीं आया पाक, रची ट्विटर साजिश 

परेड में हिंसा फैलाने की पाकिस्तान की साजिश भी सामने आई है। इसके लिए पड़ोसी देश इंटरनेट मीडिया का सहारा ले रहा है। उसने 308 ट्विटर अकाउंट बनाए हैं, जिसकी जानकारी इंटेलिजेंस को मिल गई है। लिहाजा सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

तीन रूटों पर ट्रैक्टर परेड निकालने की इजाजत

विशेष आयुक्त इंटेलिजेंस दीपेंद्र पाठक ने रविवार शाम पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि सिंघु बार्डर पर 62 किलोमीटर, गाजीपुर बार्डर पर 46 किलोमीटर व टीकरी बार्डर पर 63 किलोमीटर के दायरे में परेड निकालने की इजाजत दी गई है। तीनों बार्डरों से परेड का 100 किलोमीटर से ज्यादा का रूट दिल्ली में होगा। उक्त इलाके दिल्ली की सीमा से सटे हैं।

परेड के दौरान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुल

दीपेंद्र पाठक ने कहा कि परेड के रूटों को लेकर पांच-छह बार किसान संगठनों के साथ बैठक हुई। उसके बाद तीन रूटों पर परेड की इजाजत दी गई। परेड के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने किसान नेताओं से लिखित में आश्वासन ले लिया है कि वे शर्तो का उल्लंघन नहीं करेंगे और अनुशासित तरीके से तय रूटों पर ट्रैक्टर परेड निकालेंग

ट्रैक्टर मालिकों की जानकारी रखेगी पुलिस

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर परेड में शामिल होने वाले प्रत्येक ट्रैक्टर मालिकों और ट्रैक्टर की जानकारी पुलिस अपने पास रखेगी। पाठक ने कहा कि हम चाहते हैं कि परेड के दौरान किसानों के वालंटियर भी रहें क्योंकि यह बड़ा आयोजन होगा।

दिल्ली में हाई अलर्ट

परेड में गड़बड़ी फैलाने की पाकिस्तान की साजिश के मद्देनजर पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट कर दिया है। किसान नेताओं ने परेड में एक लाख से अधिक ट्रैक्टर शामिल होने का दावा किया है। अधिकतर रूटों पर दिल्ली पुलिस सीसीटीवी कैमरे लगाने की कोशिश करेगी। पुलिस के सामने गणतंत्र दिवस समारोह के दिन ट्रैक्टर परेड शांतिपूर्वक संपन्न कराने की भी चुनौती होगी। इसके लिए सभी सीमाओं पर अभी से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है

कई राज्यों से पहुंच रहे ट्रैक्टर

परेड में शामिल होने के लिए कई राज्यों से ट्रैक्टर लेकर किसानों का दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। पुलिस के मुताबिक, टीकरी बार्डर पर अभी तक करीब आठ हजार, ¨सघु पर पांच हजार और गाजीपुर बार्डर पर एक हजार ट्रैक्टर पहुंच चुके हैं।

पांच दिन में बने ट्विटर अकाउंट

पुलिस का दावा है कि पाकिस्तानी द्वारा ट्विटर अकाउंट 13 से 18 जनवरी के बीच बनाए गए हैं। इस नापाक इरादे की जानकारी मिलते ही तमाम सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button