ब्रेकिंग
Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर Delhi Kanjhawala Case: कंझावला में खौफनाक वारदात, तेज रफ्तार SUV ने स्कूटी सवार को कई बार कुचला Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी और उमस का सितम, 39 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें मौसम का हाल Delhi Police Commissioner: अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, सतीश गोलचा की ली जगह Datia By-Election: दतिया में कांग्रेस का प्रचार तेज, जीतू पटवारी ने संभाला मोर्चा, अवधेश नायक को मना... Bilaspur Crime News: बलौदाबाजार के ट्रैफिक SI की पत्नी की शिवनाथ नदी में मिली लाश, 3 दिन से थी लापता CG Congress: फूलोदेवी नेताम के डिनर से गरमाई सियासत, क्या छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया कांग्रेस प्रदेश अध...
देश

अब खाकी वर्दी में नजर आएंगे किन्नर, पुलिस महकमें का करेंगे नाम रोशन, भर्ती होने के लिए लगाई दौड़ और मारा जंप

रायपुर। किन्नरों को लेकर आपकी मानसिकता जल्द ही बदल जाएगी। ट्रेनों में वसूली..। मांगलिक कार्यक्रमों में गाते-बजाते किन्नर की छवि आप देखते रहे हैं। अब ये किन्नर खुद के कायाकल्प और प्रगति में जुट गए हैं। उन्होंने खाकी वर्दी पहनने का जज्बा दिखा दिया है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलते ही वे सबकी सोच से आगे निकल गए। शारीरिक परीक्षा के लिए दौड़ हो या ऊंची कूद..। हर पैमाने पर खरा उतरकर पुलिस महकमे को भी सुखद आश्चर्य करा दिया है। कद-काठी और स्मार्टनेस के मामले में भी ये पीछे नहीं हैं। भर्ती प्रक्रिया के मापदंड से गुजरने के बाद जोश से लबरेज किन्नरों ने कहा- हम भी समाज में सेवा के लिए तैयार हैं..। जल्द ही वर्दी पहनेंगे और पुलिस महकमे का नाम रोशन करेंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार, पुलिस विभाग और समाज कल्याण विभाग के समन्वय से तृतीय लिंग समुदाय को मुख्यधारा में जुड़ने का मौका मिल गया है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर तृतीय लिंग समुदाय को पुलिस विभाग में भर्ती होने का अवसर दिया गया है।

तृतीय लिंग समुदाय का सपना अब साकार होने जा रहा है। समुदाय के 19 प्रतिभागी पुलिस में शामिल होने के लिए शारीरिक परीक्षा से गुजर रहे हैं, जिसमें 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और हैमर थ्रो शामिल हैं।

प्रतिभागी शारीरिक परीक्षा में दमखम दिखा रहे तृतीय लिंग समुदाय

शुक्रवार सुबह छह बजे इन प्रतिभागियों को कोटा खेल स्टेडियम रायपुर में बुलाया गया। समय से पहले ही ये प्रतिभागी पहुंच गए। वार्म-अप किया और भर्ती प्रक्रिया के पैमाने से गुजरने को तैयार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं रक्षित निरीक्षक रायपुर के संवेदनशीलता के कारण पुलिस प्रशिक्षक सरिता यादव एवं लोकेश वर्मा ने तृतीय लिंग समुदाय के पुलिस प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया है। तृतीय लिंग समुदाय के तनुश्री साहू, दीपिका यादव, सबुरी यादव, रानी सोरी, शिवन्या पटेल, नीशू क्षत्रिय, कृषि टांडी प्रतिभागी शारीरिक परीक्षा में दमखम दिखा रहे हैं।

रायपुर के सात किन्नर पहनेंगे वर्दी

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वालों में सबसे ज्यादा रायपुर से प्रतिभागी हैं। कुल 19 प्रतिभागियों में से रायपुर के सात प्रतिभागियों को मौका मिल गया है। साल 2018 में 23 प्रतिभागियों का चयन हुआ था। किन्हीं कारणों से चार प्रतिभागी सामने नहीं आए। परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। पुलिस भर्ती में राजनांदगांव से चार, बिलासपुर से दो, धमतरी, अंबिकापुर, जगदलपुर, कोंडागांव से एक-एक का चयन हुआ है।

छत्तीसगढ़ में दस हजार थर्ड जेंडर किन्नरों के लिए काम करने वाली छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति का कहना है कि प्रदेश में 10 हजार थर्ड जेंडर हैं। छत्तीसगढ़ आ‌र्म्स फोर्स में एक किन्नर पहले से है। बस्तर जोन में उसकी तैनाती है। साल 2018 में किन्नरों को भी पुलिस विभाग में भर्ती होने का मौका दिया गया था। शारीरिक परीक्षा हो चुकी थी। पूर्व में रिजल्ट नहीं जारी हुआ था। कुछ खामियों की वजह से प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी, जिसको अब पूरा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button