ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
खेल

सोना-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए आज क्या रह गई है कीमतें

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में कीमतों में गिरावट के बाद दिल्ली में सोना 232 रुपये की गिरावट के साथ 47,387 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आज के कारोबार में चांदी में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी 1,955 रुपये कम होकर 67,605 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबार में यह 69,560 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,835 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर और चांदी 26.78 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज, सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल ने कहा, मजबूत कीमतों और इक्विटी सूचकांकों में तेजी के कारण सोने की कीमतों पर दबाव है।

हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 65 रुपये की तेजी के साथ 47,890 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे यह तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 65 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,890 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 13,392 लॉट के लिये कारोबार शामिल रहा।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, कारोबारियों की ओर से ताजा सौदों की लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.22 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 1,837.40 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

कल 24 कैरेट सोने के भाव में 208 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 48537 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। जबकि 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48343 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई और 22 कैरेट वाले सोने का भाव गिरकर 44460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36403 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है।

Related Articles

Back to top button