ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
विदेश

पाकिस्‍तानी सेना के प्रमुख कमर जावेद बाजवा की बदली भाषा, कश्मीर मसले पर कही अब यह बात

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान से लेकर उनके कई मंत्री बेशक समय-समय पर जहर उगलते हों, लेकिन उनके सेना प्रमुख के तेवर अचानक बेहद नरम हो गए हैं। पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने अब कहा है कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को शांति और गरिमापूर्ण तरीके से सुलझाना चाहिए। पाकिस्तान के साथ तनाव के उच्च स्तर पर चल रहे संबंधों के बीच जनरल बाजवा ने कहा कि पाक एक शांतिपूर्ण देश है और उसने क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर शांति के लिए हमेशा त्याग किया है।

हैरानी करने वाली यह भाषा जनरल बाजवा ने वायुसेना एकेडमी की ग्रेजुएशन सेरेमनी के अवसर पर बोली। वे यहीं नहीं रुके,उन्होंने आगे कहा कि इस्लामाबाद एक-दूसरे का सम्मान करने और शांति के प्रतिबद्ध है। यह समय सभी क्षेत्रों में शांति के विस्तार का है। इसके साथ ही पाक सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान की शांति की इच्छा को किसी के भी द्वारा कमजोरी के रूप में नहीं देखना चाहिए। हमारी सेना किसी भी खतरे का सामना करने में सक्षम है।

पाकिस्तानी सेना प्रमुख का बयान दोनों देशों में चरम पर चल रहे तनाव के दौरान रुख में बदलाव का संकेत है। इसके साथ ही भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि पाकिस्तान को अपनी कथनी-करनी में फर्क करना होगा। बातचीत और आतंक दोनों एक साथ नहीं चल सकते। पाकिस्तान को पहले अपनी धरती से हो रही आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

उल्‍लेखनीय है कि पाकिस्तान में विपक्ष के निशाने पर आए प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर के स्वायत्त दर्जे की बहाली तक भारत के साथ किसी भी तरह की बातचीत की संभावना नहीं है। डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में इमरान खान ने कहा था कि भारत को छोड़कर किसी भी दूसरे के साथ पाकिस्तान के खराब संबंध नहीं हैं। उन्‍होंने भारत पर पाकिस्तान को अस्थिर करने की कोशिशें करने के आरोप भी लगाए थे।

Related Articles

Back to top button