ब्रेकिंग
Indore Jhanki Results: अनंत चतुर्दशी चल समारोह में राजकुमार मिल की झांकी प्रथम, देखें विजेताओं की पू... Bhopal News Today: फाइव स्टार होटलों में ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़; फूड विभाग के छापे में सड़े मशर... IMD Weather Forecast: सितंबर के आखिरी हफ्ते में फिर सक्रिय हुआ मानसून, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में डिप्रे... Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ...
देश

पीएम मोदी आज करेंगे पश्चिम बंगाल और असम का दौरा, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

नई दिल्‍ली। असम और पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव करीब हैं। ऐसे में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरे पर वह इन राज्यों में विभिन्न योजनाओं का शिलान्‍यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से दी की गई जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी असम में रविवार सुबह लगभग 11:45 बजे दो अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे। वहीं पश्चिम बंगाल के हल्दिया में कई परियोजनाओं का शिलान्यास रखेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी असम में राजमार्गों एवं प्रमुख जिलों की सड़कों के उन्नयन वाले ‘असोम माला’ योजना की शुरुआत करेंगे। पीएमओ के आधिकारिक बयान में बताया गया कि पीएम असम के विश्वनाथ और चराइदेव में 1100 करोड़ रुपए की लागत से 500 बिस्तरों की क्षमता का बनने वाले दो मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी। पश्चिम बंगाल में रविवार को पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बंगाल में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित एलपीजी आयात टर्मिनल और दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइप सेक्शन को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बीते एक पखवाड़े में प्रधानमंत्री का असम और पश्चिम बंगाल का यह दूसरा दौरा होगा।

Related Articles

Back to top button