ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
विदेश

अफगानिस्तान: दो धमाकों से दहला काबुल, पुलिस की गाड़ी को बनाया गया निशाना, 4 लोग घायल

काबुल। अफगानिस्तान के काबुल प्रांत में बुधवार सुबह हुए दो विस्फोटों में चार लोग घायल हो गए। सूत्रों का हवाला देते हुए, TOLO न्यूज ने बताया कि Qowai Markaz क्षेत्र में श्रम मंत्रालय के एक वाहन पर विस्फोट की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरा धमाका पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाते हुए किया गया। यह काबुल में बाराकी गोल चक्कर के पास हुआ।

टोलो न्यूज ने एक ट्वीट में कहा, ‘काबुल में आज सुबह एक घंटे से भी कम समय में 2 विस्फोट हुए। सूत्रों ने कहा कि कवई मरकज क्षेत्र में श्रम मंत्रालय के एक वाहन में विस्फोट हो गया, जिससे 4 लोग घायल हो गए। एक अन्य विस्फोट ने बाराकी गोल चक्कर में एक पुलिस वाहन को निशाना बनाया।’

फिलहाल इन धमाकों को लेकर अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। बता दें कि अफगानिस्तान की राजधानी में बीते दिनों कई बम विस्फोट की घटना सामने आ चुकी है। इससे पहले 7 फरवरी को सामने आई घटना में दो लोग घायल हो गए थे। हमलावरों ने काबुल पुलिस के वाहन को विस्फोट के लिए इस्तेमाल किया। उस हमले में भी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली थी।

Related Articles

Back to top button