ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
टेक्नोलॉजी

Vivo X60 सीरीज के साथ भारत में दस्तक देगा Vivo X50 Pro+, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली। पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही है कि Vivo भारत में अपनी X60 सीरीज को लाॅन्च करने की तैयारी रही है। लीक्स के मुताबिक यह सीरीज मार्च के अंत तक लाॅन्च की जा सकता है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी लाॅन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार Vivo X60 सीरीज के साथ ही कंपनी Vivo X50 Pro+ को भी भारत मेें लाॅन्च करेगी। जो कि कई पावरफुल फीचर्स से लैस होगा।

Vivo X50 Pro+ को जून 2020 में Vivo X50 सीरीज के तहत लाॅन्च किया गया था। लेकिन भारत में Vivo X50 Pro Plus के लाॅन्च को कैंसिल कर दिया गया, हालांकि इसे टालने का कारण सामने नहीं आया। लेकिन अब 91mobiles की रिपोर्ट के अनुसार यह स्मार्टफोन मार्च के अंत में या अप्रैल के पहले हफ्ते में Vivo X60 सीरीज के साथ भारत में लाॅन्च किया जाएगा। जबकि चीन में यह पहले ही दस्तक दे चुका है।

Vivo X50 Pro+ के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X50 Pro+ को चीन में Qualcomm Snapdragon 865 प्रोसेसर पर काम करता है। जबकि इस सीरीज के दो अन्य स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 765 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.56 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में यूजर्स को क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी सेंसर 50MP का है। जबकि 32MP का सेकेंडरी सेंसर और दो अन्य सेंसर्स 13MP के हैं। वहीं वीडियो काॅलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए इस स्मार्टफोन में यूजर्स को पंच होल कटआउट के साथ 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। Vivo X50 Pro+ में 44MP फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,350mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि, भारत में लाॅन्च होने वाले Vivo X50 Pro+ माॅडल के प्रोसेसर में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button