ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
खेल

आप जल्द ही अपनी बीमा पॉलिसियों को डिजिलॉकर में कर सकते हैं स्टोर, जानिए क्या है तरीका

नई दिल्ली। आप जल्द ही सरकार के डिजीलॉकर का उपयोग अपने बीमा पॉलिसी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए कर सकेंगे। बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने कहा है कि बीमा कंपनियों को रिटेल पॉलिसीधारकों को डिजिलॉकर सुविधा के बारे में बताना चाहिए, साथ में यह भी बताना चाहिए कि इसका उपयोग कैसे किया जाए। बीमाकर्ता उस प्रक्रिया के बारे में भी बताएं जिसके द्वारा पॉलिसीधारक अपनी पॉलिसी को डिजिलॉकर में रख सकते हैं।

डिजीलॉकर में नागरिक अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित रूप से अपने सभी दस्तावेजों की प्रतियां सहेज सकते हैं, या एक ‘डिजिटल लॉकर ऐप’ है। ऐप को Google / Apple Play / App Store से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

डिजीलॉकर क्या है?

डिजीलॉकर में नागरिक अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित रूप से अपने सभी दस्तावेजों की कॉपी रख सकते हैं, डिजीलॉकर एक ऐप’ है। ऐप को Google/Apple Play/ App Store से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

मौजूदा समय में ड्राइविंग लाइसेंस, कार रजिस्ट्रेशन, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, स्कूल और कॉलेज प्रमाणपत्र और सरकार द्वारा जारी किए गए कई अन्य दस्तावेजों को डिजिटल तौर पर सेव किया जा सकता है। सरकार की डिजिलॉकर पहल के तहत, नागरिक अपने प्रमाणपत्र के मूल जारीकर्ताओं से डिजिटल प्रारूप में प्रामाणिक दस्तावेज/प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। भौतिक दस्तावेजों के उपयोग को कम करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा यह सुविधा शुरू की गई है।

Digilocker बीमा क्षेत्र में कैसे करेगा मदद

IRDAI ने अपने नाते सर्कुलर में कहा कि बीमा क्षेत्र में डिजिलॉकर लागत में कमी को दूर करेगा और ग्राहकों की शिकायतों को दूर करने में मदद करेगा। IRDAI ने यह भी कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना टेक्नोलॉजी मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन में Digilocker टीम Digilocker को अपनाने की सुविधा के लिए आवश्यक तकनीकी मदद करेगी।

Related Articles

Back to top button