ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मनोरंजन

Sanjay Dutt शादी की सालगिरह पर हुए रोमांटिक, मान्यता संग फोटो शेयर कर लिखा- पहले से ज़्यादा प्यार करता हूं…

नई दिल्ली। वैलेंटाइन का त्योहार मनाने वाले जानते हैं कि 11 फरवरी को प्रोमिस डे होता है। एक-दूसरे के साथ रहने और साथ देने का वादा करने का दिन। संजय दत्त और मान्यता दत्त ने 2008 को इसी दिन एक वादा किया था और हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गये थे। 13 साल पहले 11 फरवरी को ही संजय ने मान्यता के साथ  शादी की थी। उस ख़ास दिन को याद करते हुए संजय ने सोशल मीडिया में अपनी बेटर हाफ मान्यता को बेहद रोमांटिक अंदाज़ में शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दी।

संजय ने मान्यता संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बड़े प्यार से उनकी तरफ़ निहार रहे हैं। मान्यता मुस्कुरा रही हैं। इस तस्वीर के साथ संजय ने लिखा- 11.02.2008… तुम्हें तब प्यार किया था। अब पहले से ज़्यादा प्यार करता हूं। हैप्पी एनिवर्सरी। संजय पिछले साल एक बड़ी मुसीबत से बाहर निकले हैं। उन्हें लंग कैंसर हुआ था, जिसने उनकी निजी ज़िंदगी में तूफ़ान ला दिया, मगर उन्होंने इसका मुकाबला किया और जीतकर निकले। इस जंग में मान्यता एक मजबूत साथी की तरह संजय का सम्बल बनी रहीं।

 

संजय ने दो साल की रिलेशनशिप के बाद 2008 में मान्यता के साथ पहले गोवा में कोर्ट मैरिज की और उसके बाद मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज़ के साथ शादी की। संजय की शादी उस वक़्त सरप्राइज़िंग रही थी, क्योंकि इसकी किसी को कानों-कान ख़बर नहीं हुई थी। मान्यता के साथ संजय की तीसरी शादी है।

उनकी पहली शादी एक्ट्रेस ऋचा शर्मा के साथ 1987 में हुई थी, जिनसे बेटी त्रिशाला दत्त हैं। ऋचा का निधन 1996 में कैंसर से हो गया था। त्रिशाला अपने नाना-नानी के साथ अमेरिका में रहती हैं। संजय ने 1998 में दूसरी शादी मॉडल रिया पिल्लई से की। 2008 में रिया और संजय का तलाक़ हो गया था। 2010 में मान्यता ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।

Related Articles

Back to top button