ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
मनोरंजन

Valentine Day 2021: किसी ने पति को किया KISS, तो किसी ने बनवाया पत्नी के नाम का टैटू, सितारों ने इस अंदाज में मनाया वेलेंटाइन डे

नई दिल्ली। देश में हर जगह प्रेमी जोड़े वेलेंटाइन डे मनाते हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई अपनी मोहब्बत का इजहार कर रहा है। वहीं फिल्मी सितारे खास अंदाज में अपने पार्टनर के साथ प्यार के इस दिन को मनाया है। साथ ही फैंस को वेलेंटाइन डे विश कर रहे हैं। बहुत से सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पार्टनर की तस्वीर साझा की है और फैंस को वेलेंटाइन डे विश किया है।

खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पति श्रीराम नेने के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में श्रीराम नेने और माधुरी दीक्षित एक-दूसरे की आंखो में देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने अपने फैंस को वेलेंटाइन डे विश किया है। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी खास अंदाज में वेलेंटाइन डे मनाया है।

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक-दूसरे को किस करते हुए और फिर वेलेंटाइन डे का केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ बिपाशा बसु ने एक खास पोस्ट भी लिखा है। पोस्ट में उन्होंने पति और फैंस को वेलेंटाइन डे विश किया है।

वहीं अभिनेत्री ट्विकंल खन्ना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए फैंस को वेलेंटाइन डे विश किया है। मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर पति रोहनप्रति सिंह के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें वेलेंटाइन डे विश किया है। खास बात यह है कि वेलेंटाइन डे के खास मौके पर रोहमनप्रति सिंह ने नेहा कक्कड़ के नाम का अपने हाथ पर टैटू बनाया है।

इनके अलावा और भी कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा करते हुए अपने पार्टनर्स को वेलेंटाइन डे विश किया है। इन सभी सितारों के पोस्ट भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button