Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

अहमदाबाद सिरियल ब्लास्ट केस में 49 आरोपी दोषी करार, बुधवार को सजा का ऐलान

अहमदाबाद | अहमदाबाद का विशेष अदालत ने 14 साल पहले सिलसिलेवार बम धमाकों से अहमदाबाद को दहलाने के आरोप में गिरफ्तार 77 आरोपियों में 49 को दोषी करार दिया है| जबकि 28 आरोपियों को सबूतों के अभाव में निर्दोष घोषित किया है| विशेष अदालत के न्यायधीश एआर पटेल दोषियों की कल यानी बुधवार को सजा का ऐलान करेंगे| गौरतलब है 8 जुलाई 2008 को अहमदाबाद शहर बम धमाकों से दहल उठा था| 70 मिनट तक एक के बाद एक हुए बम धमाकों में 56 लोगों की जान चली गई थी और 244 जितने लोग घायल हो गए थे| सबसे बड़ा ब्लास्ट अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में हुआ था, जहां कई लोगों की मौत हो गई थी| सिविल अस्पताल के अलावा शहर के एलजी अस्पताल, हाटकेश्वर, बापूनगर, ठक्करबापानगर, जवाहर चौक, मणीनगर, खाडिया, रायपुर, सारंगपुर, गोविंदवाडी, इसनपुर, नारोल और सरखेज इत्यादि क्षेत्रों में सिलेसिलेवार बम धमाकों में कई परिवार उजड़ गए थे| इस केस की जांच में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम ने दिन रात कर 19 दिनों में 30 जितने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया| बाद में हुई कई गिरफ्तारियों के साथ आरोपियों की संख्या 77 पर पहुंच गई| पिछले 14 वर्ष से विशेष अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी| इस दौरान 7 जितने न्यायधीश बदल गए| अब तक आरोपियों के खिलाफ 521 चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है और 1163 गवाहों के बयान लिए जा चुके हैं| विशेष अदालत के न्यायधीश एआर पटेल ने मंगलवार को इस मामले में 77 आरोपियों में से 49 को दोषी करार दिया है| जबकि 28 आरोपियों को सबूतों के अभाव में निर्दोष घोषित किया गया है| बुधवार को कोर्ट दोषियों की सजा का ऐलान करेगी|

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें