ब्रेकिंग
दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ... मंथली एक्सपायरी के दबाव में बाजार में सुस्ती, मामूली गिरावट से निवेशकों के डूबे ₹1.10 लाख करोड़ फाजिल्का में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन! 40 हजार उपभोक्ताओं पर ₹40 करोड़ का बकाया, कटने लगे कनेक्शन लुधियाना में दूसरे दिन भी सफाई कर्मचारियों का प्रचंड प्रदर्शन! कूड़ा लिफ्टिंग रोकी, माता रानी चौक पर... लुधियाना के SCD सरकारी कॉलेज में बनेगा पंजाब का पहला इंडोर वॉलीबॉल ऑडिटोरियम! ₹3.60 करोड़ की लागत से...
खेल

पिंक बॉल टेस्ट को लेकर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिया अहम बयान

मुंबई। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला बेहद खास होने वाला है। इस मैच का आयोजन दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में अहमदाबाद के मोटेरा में होने जा रहा है। यह पहला मौका होगा जब भारत में दोनों टीमों कोई डे नाइट टेस्ट मैच खेलेगी। कोलकाता में भारत के पहले डे नाइट टेस्ट का सफल आयोजन कराने वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक खास बात कही है।

बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि हर सीरीज में एक पिंक बॉल टेस्ट का होना आदर्श स्थिति है और क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में यह बड़ी संख्या में दर्शकों को मैदान में लाने में मददगार साबित होगा। भारत और इंग्लैंड की टीमें 24 फरवरी से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेलेंगी, जो कि पिंक बॉल से खेला जाएगा। उस टेस्ट में भी प्रशंसक मौजूद रहेंगे और गांगुली पहले ही कह चुके हैं कि इस टेस्ट के लिए टिकट बिक चुके हैं।

गांगुली ने कहा, ‘अहमदाबाद के टिकट पूरे बिक चुके हैं। मैंने जय शाह से बात की है और वह इस टेस्ट मैच को लेकर काफी उत्सुक हैं। उनके लिए भी छह-सात साल बाद अहमदाबाद में क्रिकेट की वापसी हो रही है क्योंकि उन्होंने नया स्टेडियम बनाया है। मैंने उनसे कहा कि हम पिछले साल कोलकाता में पिंक बॉल टेस्ट के साथ एक उदाहरण स्थापित कर चुके हैं। इसलिए यह उससे ऊपर नहीं जा सकता और हम हर सीट और स्टैंड को भरा हुआ देखना चाहते हैं। यही वजह है कि सभी टिकट बिक चुके हैं, यहां तक कि टेस्ट के बाद टी-20 के टिकट भी बिक चुके हैं। हम दर्शकों को वापस देखना चाहते हैं।’

पिंक बॉल टेस्ट की संभावनाओं को लेकर गांगुली ने कहा, ‘निश्चित रूप से एक सीरीज में एक पिंक बॉल टेस्ट होना आदर्श है। हर पीढ़ी बदलाव के दौर से गुजरती है। पिंक बॉल टेस्ट क्रिकेट में हुए मुख्य बदलावों में से एक है और टेस्ट क्रिकेट को जीवंत बनाए रख सकता है। मुझे लगता है कि अगले सप्ताह अहमदाबाद के भरे हुए स्टेडियम में हर किसी को शानदार नजारा देखने को मिलेगा।’

Related Articles

Back to top button