ब्रेकिंग
ओटीटी के सबसे लोकप्रिय शो ‘पंचायत’ के पांचवें सीजन की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान, 3 दिसंबर 2026 को प... नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि
देश

हेमंत बिस्व सरमा की छवि खराब करने की कोशिश, मामले में चार पत्रकार समेत छह गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम के मंत्री हेमंत बिस्व सरमा की छवि खराब करने की कोशिश करने के आरोप में बुधवार को चार पत्रकारों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें एक महिला भी शामिल है। इन सभी लोगों पर  ‘गंदे इरादे’ से हेमंत बिस्व सरमा की अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर करने का आरोप है। सभी आरोपितों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किए जाने के बाद पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

गुवाहाटी शहर पुलिस आयुक्त मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि एक स्थानीय न्यूज वेबसाइट- प्रतिबिंब लाइव – के प्रधान संपादक तौफीकुद्दीन अहमद और समाचार संपादक इकबाल को ‘साजिश’ की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा दो और पत्रकारों- शिवसागर में स्पॉटलाइट असम के नांग नोयोंमोनी गोगोई तथा बोडोलैंड टाइम्स की पुलि मुचाहरि को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा है कि ऐसे किसी प्रयास के मामले में पोक्सो कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में मंत्री की पत्नी दिसपुर पुलिस थाना में पोक्सो कानून के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। वेबसाइट पर मंत्री की अपनी बेटी को गले लगाते एक फोटो पोस्ट की गई थी, जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। वहीं, मंत्री सरमा ने पत्रकारों से कहा कि यह राजनीतिक साजिश का एक स्पष्ट मामला है। लेकिन इस हद तक नीचे जाने से संबंधित लोगों की घटिया मानसिकता झलकती है। यह फोटो गलत इरादे से पोस्ट किया गया। यह बड़ा ही परेशान करने वाला है, जिससे वह रात भर सो नहीं सके।

Related Articles

Back to top button