ब्रेकिंग
Suspended Jailer Arrested: महिला बंदियों से घरेलू काम करवाने वाली निलंबित जेलर दिव्या चौधरी कोटा से ... Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह...
देश

डीजल-पेट्रोल की कीमत जिस दिन न बढ़े BJP सरकार उस दिन का नाम ‘अच्छा दिन’ कर दे : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम अच्छा दिन कर देना चाहिए जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो।  वाड्रा ने शनिवार को फेसबुक वाल पर लिखा भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम अच्छा दिन कर देना चाहिए जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो क्योंकि महंगाई की मार के चलते बाकी दिन तो आमजनों के लिए महंगे दिन हैं।

उन्होने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों को मुनाफा पहुंचाने की नीयत से मोटा टैक्स लगाकर पेट्रोल डीजल के दाम तो हर रोज बढ़ा रही है मगर किसानों को उनकी उपज का दाम देने में आनाकानी कर रही है। कांग्रेस महासचिव ने कहा काले कृषि कानूनों के खिलाफ किसान बहनों भाइयों का संघर्ष उनकी जीविका से जुड़ा हुआ संघर्ष है। इस सरकार की नियत देखिए। भाजपा सरकार अपने अरबपति मित्रों की तिजोरियां भरने के लिए मोटा टैक्स लगाकर पेट्रोल – डीजल के दाम तो हर रोज बढ़ा रही है लेकिन किसानों को उनकी फसल के दाम नहीं दे रही है। उन्होने कहा कि किसानों की जीविका के संघर्ष में वह किसानों के साथ हैं। आज वह मुजफ्फरनगर के बघरा में किसानों के साथ संवाद करेंगी।

Related Articles

Back to top button