ब्रेकिंग
Sangli Suicide Case: युवक ने की आत्महत्या, मां का गंभीर आरोप- 'धर्म परिवर्तन के दबाव में बेटे की ली ... IND vs ENG 1st T20I: इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ंत के लिए तैयार भारत, क्या वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू? Toxic Teaser: 'टॉक्सिक' के नए टीजर में यश की गर्ल गैंग का भौकाल, नयनतारा और कियारा का दिखा खूंखार अं... Israel-USA Tensions: अमेरिकी मदद ठुकराएंगे नेतन्याहू, कहा- 'हमारी अर्थव्यवस्था अब विदेशी सहायता की म... ATF Price Cut: हवाई यात्रा होगी सस्ती! जेट फ्यूल के दाम में 5 रुपये की भारी कटौती Yusuf Imran: गूगल छोड़कर शुरू किया अपना AI बिजनेस, जानें क्यों करोड़ों की सैलरी को दी मात? Dreamcatcher Vastu Tips: घर में ड्रीमकैचर लगाने के फायदे, जानें सही दिशा और वास्तु के नियम Future of Healthcare in India: बदलती जीवनशैली और बढ़ती बीमारियों के बीच हेल्थकेयर का नया स्वरूप Ketan Agarwal Murder Case: मर्डर का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्... YEIDA News: यमुना प्राधिकरण का बड़ा कदम, 3,181 करोड़ के निवेश को मिली मंजूरी; 18,000 से ज्यादा लोगों...
खेल

पात्रता, ब्याज दर, लोन राशि व प्रोसेसिंग फीस सहित जानिए अहम जानकारियां

नई दिल्ली। जिन लोगों के पास चुनौतीपूर्ण समय में नकदी संकट से निपटने के लिए आपातकालीन फंड नहीं होता, आमतौर पर वे उस परिस्थिति में पर्सनल लोन या गोल्ड लोन (Gold Loan) लेते हैं। गोल्ड लोन हमेशा पर्सनल लोन की तुलना में एक बेहतर विकल्प है, क्योंकि इसमें ब्याज दर कम होती है। साथ ही आपको गोल्ड लोन में लचीले पुनर्भुगतान विकल्प भी मिल जाते हैं।

देश का सबसे बड़ा कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्राहकों से पर्सनल गोल्ड लोन की पेशकश करता है, जिसमें ग्राहक 20 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। यह लोन सभी 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए उपलब्ध है। अच्छी बात यह है कि गोल्ड लोन लेने के लिए आपको किसी भी इनकम प्रूफ की जानकारी देने की आवश्यकता नहीं है। आमतौर पर बैंक लोन के तौर पर सोने की कीमत की 75 फीसद तक की राशि की पेशकश करते हैं।

भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में ट्वीट कर गोल्ड लोन के बारे में जानकारी दी है। बैंक ने ट्वीट में लिखा, ‘बिजनेस के लिए अच्छा निवेश चाहो, तो पहले एसबीआई सोचो। एसबीआई में गोल्ड लोन के लिए अप्लाई करो और 7.50 फीसद ब्याज दर और शून्य प्रोसेसिंग फीस जैसे कई अन्य आकर्षक डील्स का आनंद लो। कॉल बैक के लिए 7208933143 पर मिस कॉल दें या 7208933145 पर GOLD लिखकर मैसेज करें।’ आइए एसबीआई के गोल्ड लोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पात्रता मापदंड

आयु: कोई भी 18 साल या इससे अधिक आयु का व्यक्ति एसबीआई में गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकता है।

प्रोफेशन:  बैंक के कर्मचारियों, पेंशनरों सहित आय के स्थिर स्रोत के साथ कोई भी व्यक्ति (अकेले या संयुक्त रूप से)। आय का कोई सबूत दिखाने की आवश्यकता नहीं है।

सीमा

अधिकतम लोन राशि: 50 लाख रुपये

न्यूनतम लोन राशि: 20,000 रुपये

मार्जिन

गोल्ड लोन: 25 फीसद

लिक्विड गोल्ड लोन: 25 फीसद

बुलेट रिपेमेंट गोल्ड लोन: 35 फीसद

प्रोसेसिंग फीस: लोन राशि का 0.25 फीसद+जीएसटी। योनो एप द्वारा आवेदन करने पर कोई प्रोसिसिंग फीस नहीं ली जाएगी।

ब्याज दर: एमसीएलआर (1 साल) +0.50 फीसद। इस समय गोल्ड लोन पर प्रभावी ब्याज दर 7.50 फीसद है।

पुनर्भुगतान अवधि

गोल्ड लोन: 36 महीने

लिक्विड गोल्ड लोन: 36 महीने

बुलेट रिपेमेंट गोल्ड लोन: 12 महीने

Related Articles

Back to top button