ब्रेकिंग
MP Crime and Social News: छपारा के जामुन टोला गांव में शराब और जुआ-सट्टे पर प्रतिबंध, थाने पहुंचकर म... Jyotiraditya Scindia in Gwalior: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, मंसूर शाह क... MP Wildlife News: इंदौर से आई विशेष टीम ने बुरहानपुर में पकड़ा रीछ, शहडोल के केशवाही में भी भालू के ... Bhopal News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने लोगों से की शा... MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी ... Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईड... Maharashtra Government Decision: सूखा प्रभावित इलाकों के बीच लोकायुक्त कार्यालय के लिए कारों पर खर्च... Medical Certification Report: कर्नाटक में दिल और सांस के बाद किडनी बनी मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण, ... Golden Book of World Records: कानपुर में दीपों से बनी कलात्मक आकृतियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 ... Patna ADM Corruption Case: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 1.06 करोड़ के अवैध साम्राज्य ...
देश

देश में अब बोलने को आजादी नहीं, लोगों को डरा और दबा रही है भाजपा: अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटने और लोगों को डरा कर राजनीति करने का आरोप लगाया। विवादास्पद वेब सीरीज ‘तांडव’ में हिंदू देवी-देवताओं के कथित आपत्तिजनक चित्रण के मामले में अमेजॉन प्राइम वीडियोज इंडिया ओरिजिनल्स की प्रमुख अपर्णा पुरोहित के लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में अपना बयान दर्ज कराए जाने के बाद अखिलेश ने बुधवार को ट्वीट किया।

उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंट रही है, इससे दिखता है कि लोगों को डराकर राजनीति करनेवाली भाजपा खुद डरी हुई है। उन्होंने अपर्णा पुरोहित की एक तस्वीर भी टैग करते हुए ट्वीट में कहा कि चाहे एक ट्वीट पर गिरफ्तारी की बात हो या फिर मनोरंजन के नाम पर बनी कोई वेबसीरीज, महिलाओं को कमजोर समझकर भाजपा उन पर मुकदमे ठोक रही है।

उल्लेखनीय है कि वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर उठे विवाद के मामले में दर्ज मुकदमे में अपर्णा पुरोहित ने मंगलवार को लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में अपना बयान दर्ज कराया। तांडव वेब सीरीज में हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक चित्रण किए जाने के आरोप में जनवरी में हजरतगंज कोतवाली में अपर्णा पुरोहित के साथ-साथ सीरीज के निर्देशक अली अब्बास, निर्माता हिमांशु कृष्ण मेहरा और लेखक गौरव सोलंकी तथा अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। नौ कड़ियों की इस वेब सीरीज ‘तांडव’ में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया और जीशान अय्यूब मुख्य भूमिका में हैं। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के अलावा ग्रेटर नोएडा, शाहजहांपुर में भी वेबसीरीज के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज कराई गईं।

Related Articles

Back to top button