ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

नए मामलों की वृद्धि दर में आई कमी, बीते 24 घंटों में 16 हजार 577 मामले

नई दिल्ली। भारत (India) में बीते 24 घंटों में  16,577 नए मामले सामने आए और 120 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी किए आंकड़ों के बाद  अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 10 लाख 63 हजार 4 सौ 91 हो गया। इससे पहले बुधवार और गुरुवार को जिस तरह से संक्रमण के मामले सामने आए उससे एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने की आशंकाएं बढ़ गई कल की तुलना में आज नए मामलों में मामूली बढ़त देखी गई।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा 1 करोड़ 7 लाख 50 हजार 6 सौ 80 है। इस महामारी के संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 56 हजार 8 सौ 25 लोगों की मौत हो चुकी है और देश में फिलहाल सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1 लाख 55 हजार 9 सौ 86 है।   भारत में पिछले एक माह से 15 हजार से कम मामले आ रहे थे और मरने वालों की संख्या भी 200 के आंकड़े के पार नहीं जा रही।

केंद्र ने गुरुवार को सूचित किया कि नए मामलों का 90 फीसद हिस्सा महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और छत्तीसगढ़ का है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि जिन लोगों की उम्र 60 साल से ज्यादा है या फिर 45 साल से ज्यादा है और कोई बीमारी है। उनके लिए 1 मार्च से टीकाकरण का काम आरंभ किया जाएगा। बता दें कि देश में 16 जनवरी से कोविड-19 वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई और अब तक कुल 1 करोड़ 34 लाख 72 हजार 6 सौ 43 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की माने तो भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21 करोड़ 46 लाख 61 हजार 4 सौ 65 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,31,807 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

Related Articles

Back to top button