ब्रेकिंग
Rajgarh Car Accident News: राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित स्विफ्ट कार तालाब में गिरी, 5 लोगो... Gen-Z के ऐतिहासिक आंदोलन के सामने झुकी सरकार, 10 साल की सजा और 10 करोड़ जुर्माने के बाद भी नहीं माने... शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया 'लोकतं... अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब... 'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ... NEET Paper Leak Movement: देशव्यापी हुआ नीट विरोध आंदोलन! दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में पुलिस-छात्र... Education Minister Resignation Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र... Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA...
खेल

चुनाव तारीखों के ऐलान के ठीक पहले यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

नई दिल्लीः चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले पुडुचेरी में पेट्रोल-डीजल पर पर वैट घटा दिया गया है। पुडुचेरी के उप राज्यपाल ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में 2 फीसदी कमी की है। आपको बता दें कि यहां 30 सीटों पर एक चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग होगी।
PunjabKesari
इससे पहले पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए कई राज्य पहले ही वैट में कटौती कर चुके हैं। इससे पहले नागालैंड में टैक्स में कटौती की गई। वहां पेट्रोल और अन्य मोटर स्प्रिट पर कर की दर को 29.80% से घटाकर 25% प्रति लीटर या 18.26 रुपए से घटाकर 16.04 रुपये प्रति लीटर (जो भी अधिक हो) कर दिया गया है। वहीं, डीजल के लिए कर की दर 11.08 रुपए से घटाकर 10.51 रुपये प्रति लीटर या 17.50% से घटाकर 16.50 और प्रति लीटर (जो भी अधिक हो) कर दी गई है।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार पेट्रोल की रिकॉर्ड कीमतों को लेकर धर्म संकट का सामना कर रही है, लेकिन नागालैंड के अलावा चार राज्यों ने ग्राहकों को पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से राहत दी है। इन राज्यों ने टैक्स घटाया है। पेट्रोल पर टैक्स कम करने वाले राज्यों की गिनती में बीते मंगलवार को नागालैंड भी शामिल हो गया। इससे पहले पश्चिम बंगाल, मेघालय, राजस्थान और असम की सरकारों ने टैक्स कम किए थे।

राजस्थान में 29 जनवरी को वैट 38 फीसदी से 36 फीसदी किया गया था। असम ने भी 12 फरवरी को 5 रुपए टैक्स में कम किए। यहां चुनाव होने वाले हैं। ये पांच रुपए बीचे साल कोविड-19 से लड़ने के लिए राज्य में लगाया गया था। मेघालय में सरकार ने पेट्रोल पर 7.40 रुपए और डीजल पर 7.10 रुपए कम किये।

Related Articles

Back to top button