ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

यूपी में रोडवेज बस चलाने को 17 महिलाएं तैयार, प‍िंंक बस के ल‍िए अगले हफ्ते से शुरू होगी ट्रेनिंग

लखनऊ। परिवहन निगम को पिंक बसों के लिए 17 महिला चालक मिल गई हैं। इनकी ड्राइविंग ट्रेनिंग मार्च के प्रथम हफ्ते से शुरू हो जाएगी। कानपुर स्थित कार्यशाला में महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले इन्हेंं एलएमवी चलाया जाना सिखाया जाएगा। इसके बाद उन्हें रोडवेज बस चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। समस्त औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अरसे से पिंक बसों के लिए महिला चालकों की तलाश रहे रोडवेज प्रबंधन के लिए पूरी कर ली है। कौशल विकास मिशन और रोडवेज प्रबंधन के समग्र प्रयास से 17 महिला चालकों की सूची को अंतिम रूप दिए जाने के बाद उनके प्रशिक्षण की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

रोडवेज की कानपुर स्थित कार्यशाला में सीखेंगी दक्षता

पूरे प्रशिक्षण की समयावधि सालभर की होगी। पहले एलएमवी चलाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। उसके बाद बसों की कमान महिला चालकों को धीरे-धीरे दी जाएगी। प्रशिक्षित होने के बाद पहले उन्हें निगम की कार्यशालाओं में गाडिय़ों की शिफ्टिंग यानी डक ड्यूटी में लगाया जाएगा। पूरी तरह प्रशिक्षित होने के बाद उन्हेंं पहले सहवर्ती चालक के रूप में छोटे रूटों पर उन्हें चलाया जाएगा। उसके बाद अन्य रूटों पर बसों का संचालन कराया जाएगा। पूरी तरह दक्ष हो जाने के बाद उन्हें रोडवेज पिंक बसों की कमान सौंपी जाएगी।

रोडवेज डीएल बनवाएगा

रोडवेज कार्यशालाओं में उनका हाथ साफ होने के बाद इनकी दक्षता का परीक्षण किया जाएगा। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद परिवहन निगम प्रशासन इनके ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएगा, जिससे इन्हेंं डीएल के लिए न भटकना पड़े। एक प्रोफेशनल चालक की तरह इनके हाथों में बसों की स्टेयरिंग होगी।

‘महिला सशक्तीकरण को लेकर कौशल विकास मिशन के सहयोग से 17 महिलाओं का पहला बैच तैयार हो गया है। मार्च के प्रथम हफ्ते से कानपुर स्थित कार्यशाला में इनकी ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। प्रशिक्षण निश्शुल्क होगा। औपचारिकताएं हो गई हैं। इनका टे्निंग शेडयूल बन रहा है।    -धीरज साहू, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम 

Related Articles

Back to top button