ब्रेकिंग
Delhi Police Controversy: प्रदर्शनों के दौरान वकीलों और नागरिकों की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आप... IMD Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली में भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन... MP Administration Update: जबलपुर में अवैध डीजे और तेज साउंड सिस्टम पर पुलिस का शिकंजा, गाड़ियों समेत... Ujjain Police News: पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उज्जैन में आयोजित हुआ 'योग फॉर मेंटल हे... MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प...
देश

आदर्श नगर में स्नैचर को पकड़ने वाली घायल महिला की मौत, पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में झपटमारी का विरोध करने पर बदमाश ने महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के समय वह अपनी दो साल की बेटी व मां के साथ साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर वापस घर लौट रही थीं। वारदात के बाद बदमाश अपने साथी के साथ स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या, आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की सहायता से दोनों आरोपितों अकीबुल और शेख फरदीन को दबोच लिया है। घटना में इस्तेमाल चाकू व स्कूटी को भी बरामद कर लिया गया है।

फोटो स्टूडियो चलाते हैं दलेर सिंह

जानकारी के अनुसार दलेर सिंह आदर्श नगर के गुरु नानक रोड स्थित ई-ब्लाक में परिवार के साथ रहते हैं। वह फोटो स्टूडियो चलाते हैं। उनके परिवार में पत्नी ममता, बेटा मनप्रीत सिंह है। दोनों बेटियां पूजा कौर व सिमरन कौर की शादी हो चुकी है, जिनमें बड़ी बेटी पूजा की शादी कनाडा में हुई है।

साप्ताहिक बाजार से लौटते समय हुआ हादसा

मनप्रीत ने बताया कि पूजा कुछ दिनों पूर्व घर आई थीं। पंजाब के पटियाला से छोटी बहन सिमरन भी 20 फरवरी को दिल्ली आई थी। सिमरन अपनी दो साल की बेटी हरलीन व मां ममता के साथ शनिवार रात घर से कुछ ही दूर साप्ताहिक बाजार गई थीं। रात लगभग साढ़े नौ बजे घर लौटते समय गली में घुसते ही पीछे से आया एक बदमाश सिमरन के गले से चेन झपटकर भागने लगा।

मां-बेटी ने पकड़ लिया था बदमाश को

मां-बेटी ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान सिमरन की गोद से बेटी भी नीचे गिर गई, तभी बदमाश ने चाकू से सिमरन के सीने पर दो वार कर दिए। जब तक गली के दूसरे छोर पर मौजूद सुरक्षा गार्ड दौड़ कर आता मेन रोड पर पहले से तैयार स्कूटी सवार साथी के साथ बदमाश भाग गया। पूरी वारदात को महज पांच सेकेंड के अंदर अंजाम दिया गया। इसके बाद सिमरन को शालीमार बाग के फोर्टिंस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिमरन की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button